फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Issue of educational certificate of 65 teachers of Kashipur to SIT

काशीपुर के 65 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र एसआईटी को सौंपे

Wed, 25 Jul 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 25 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Issue of educational certificate of 65 teachers of Kashipur to SIT
teacher shimla

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए सूची एसआईटी को भेजी गई है। एसआईटी की जांच कई शिक्षकों पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


दरअसल शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण लगाकर कई लोगों ने नौकरी पाई है। मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। फर्जी प्रमाण पत्रों केे आधार पर कई शिक्षकों की ओर से नियुक्ति पाने की शिकायत पर सीबीसीआईडी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच तेज हो गई है। एसआईटी ने काशीपुर के ब्लॉक में वर्ष 2012 के बाद नौकरी पाने वाले प्राथमिक शिक्षकों के प्रमाण तलब किए हैं।
विज्ञापन


 बीईओ आरएस नेगी ने वर्ष 2012 के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति पाने वाले करीब 65 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की सूची एसआईटी हल्द्वानी को तीन दिन पूर्व ही भेजी है। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी की जांच में कई शिक्षकों की गर्दन फंस सकती है। बता दें कि मोहल्ला गुजरातियान जसपुर के शिक्षक हरगोविंद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर रामजीवनपुर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति पाई थी। एसआईटी की जांच में उक्त शिक्षक के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कराने के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटीमा रोड पर साइड लेने पर उपजे विवाद में पिकप सवार कुछ लोगों ने सीएचसी सितारगंज में तैनात एक व्यक्ति पर बरा के मुख्य चौराहे पर फायरिंग की और इस व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर जबरन साथ ले गये। बाद में पुलिस ने खोजबीन की तो एक जीप में दो युवक इस व्यक्ति को बेहोशी की हालत में लाते हुये मिले। पुलिस इन दो युवकों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस की दबिश देर रात भी जारी थी। बेहोश व्यक्ति को एसटीएच हल्द्वानी रैफर किया गया है।

मंगलवार शाम लगभग छह बजे बरा निवासी महेश शर्मा पुत्र नारायण शर्मा सितारगंज सीएचसी में ड्यूटी समाप्त करके सितारगंज से अपनी बाइक पर वापस घर लौट रहा था। वापसी में बरा से पहले महेश को पीछे से आ रही एक पिकप ने हार्न बजाया। साइड को लेकर यहां पर महेश व पिकप सवार लोगों में बहस हो गई। बाद में महेश के बरा पहुंचने पर पिकप सवार फिर आ गये।

आरोप है कि यहां पर इन लोगों ने फायरिंग की और महेश को अपनी गाड़ी में डाल कर साथ ले गये। युवक को उठाकर ले जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जब खोजबीन की तो महेश को जीप में बेहोशी की हालत में गांव ला रहे दो युवक पकड़े गये। हिरासत में लिये दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बेहोशी की हालत में मिले महेश को किच्छा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया है।


दुकानों के शटर बंद कर दुबक गए व्यापारी
किच्छा। ग्रामीणों के मुताबिक जब पिकप सवार लोगों ने बरा के मुख्य चौराहे पर फायरिंग की तो घबराए लोग अपनी दुकानों के शटर बंद कर दुबक गये। सुरेश गंगवार ने घटना पर रोष जताते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के लिये कहा। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के आरोपी बैगुल डैम मछली ठेकेदार के आदमी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed