{"_id":"86c8b7b01a1a449019023ba1f4e3071d","slug":"interstate-tractor-theft-uncovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी हुई दो ट्रैक्टर-ट्रालियां भी बरामद की हैं। गिरोह का सरगना अभी फरार है। ट्रैक्टर चोर गिरोह का नेटवर्क यूपी और उत्तराखंड में फैला है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देवेंद्र कुमार पिंचा ने बताया कि सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने चनकपुर नाले पर चोरी हुए दो ट्रैक्टर ट्राली और तीन बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी यूपी के गांव नवाबगंज रामपुर, राजपाल उर्फ राजू निवासी गांव रम्पुरा काजी केलाखेड़ा, सतवेंद्र सिंह उर्फ सत्ता निवासी बरवाला केलाखेड़ा बताया। जबकि गुरमीत सिंह निवासी बरवाला केलाखेड़ा मौका पाकर फरार हो गया। संदीप से 12 बोर तमंचा और राजपाल से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। एएसपी के अनुसार पिछले दिनों गांव इटव्वा से स्वराज ट्रैक्टर-ट्राली और सुल्तानपुर पट्टी से अर्जुन ट्रैक्टर ट्राली चोरी हुए थे। गुरमीत सिंह और राजपाल राजू पर बाजपुर, काशीपुर और यूपी में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में एसआई सलाउद्दीन, एसआई अजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबिल खालिक, कमलनाथ गोस्वामी, कैलाश चंद्र, वेदप्रकाश, दीपक कुमार, महेशपुरी, जगवीर सिंह, विरेंद्र राणा शामिल थे।