फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   International arms smuggler arrested by police

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2019 12:05 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
International arms smuggler arrested by police
नानकमत्ता पुलिस की हिरासत में आरोपी।  - फोटो : अमर उजाला

अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त युवक को पुलिस ने नेपाल से कार में हथियार लाते दबोच लिया। तलाशी में 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का तमंचा और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में नेपाल से हथियार लाकर बेचे जा रहे है। थाना अध्यक्ष ने सीओ खटीमा कमला बिष्ट को मामले से अवगत कराया। सीओ के निर्देशन में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खटीमा से नानकमत्ता आने वाले रास्ते की घेराबंदी की। देर शाम खटीमा से नानक सागर बैराज होते हुए बाऊली साहिब आने वाले मार्ग पर बोलेरो कार (यूए 07 जे 9488) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार में 12 बोर की एक बंदूक, तीन तमंचे के अलावा कारतूस बरामद हुए। पकड़ में आए चालक ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी कल्याणपुर नानकमत्ता मूल निवासी बाजार घाट बहला थाना हजारा जिला पीलीभीत यूपी बताया। पुलिस ने चालक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने कहा कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने बहनोई रतन सिंह और भांजे सन्नी व सुक्खी निवासी बाजारघाट थाना हजारा जिला पीलीभीत (यूपी) के साथ नेपाल से हथियार लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। उक्त तीनों के खिलाफ थाना हजारा को सूचित कर दिया गया है।


पुलिस आरोपी को न्यायालय से रिमांड में लेकर क्षेत्र में बेचे गए हथियारों की जानकारी जुटाकर कार्यवाही करेगी। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यूपी के पीलीभीत थाना हजारा में आईपीसी की धारा 147, 341, 431, 392 एवं 504 के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है। वहीं वर्ष 1997 में आरोपी मंजीत सिंह थाना हजारा से ही जेल भी जा चुका है। पुलिस टीम में एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई ललित चौधरी, कांस्टेबल मोहित वर्मा, रवींद्र बर्मन, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार, वोबिंदर कुमार, ललित चौधरी, ललित नेगी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed