{"_id":"5aa429894f1c1ba7758b4c5e","slug":"inter-state-gang-of-tractor-thieves-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में गिरफ्तार ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन आरोपी ओर पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ट्रैक्टर चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर तीन ट्रैक्टर, पांच ट्राली और एक हैरो बरामद हुआ है। जबकि गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार, एएसपी ने 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की।
शनिवार को कोतवाली में एसएसपी डा. सदानंद दाते, एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बाजपुर, केलाखेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर यूपी के पाकबड़ा संभल निवासी हेमराज ऊर्फ राजेश को केलाखेड़ा से चोरी हुई गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ बन्नाखेड़ा रोड से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद उसके साथी रईस अहमद निवासी केलाखेड़ा और कृपाल सिंह निवासी यूपी के गांव नगलानस्सू मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन ट्रैक्टर और पांच ट्राली और एक हैरो बरामद की। रईस अहमद की केलाखेड़ा में कबाड़ी की दुकान है।
विज्ञापन
चोरी के बाद ट्रालियों को रईस के दुकान बेचा जाता था। तीन फरवरी को गांव रानीनांगल निवासी किसान दलजीत सिंह रंधावा के फार्म हाउस से हैरो, 24 फरवरी को किसान अजीत रंधावा के फार्म हाउस के समीप खेत से ट्राली और पांच मार्च को केलाखेड़ा पेट्रोल पंप से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली चोरी हुई थी। जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली कुंडा क्षेत्र, एक ट्राली गदरपुर क्षेत्र से चोरी की गईं थीं।
गिरोह के यूपी मूंडापांडे मुरादाबाद निवासी जयदेव , केलाखेड़ा निवासी राशिद और गांव बिजपुरी निवासी दो अन्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। जिस पर सीओ एमसी बिन्जौला के निर्देशन में कोतवाल वीडी उनियाल और केलाखेड़ा एसओ वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें एसएसआई सुशील कुमार, एसआई कुलदीप सिंह अधिकारी, पकंज जोशी, अशोक कांडपाल, धाम सिंह पांगती, जावेद हसन, मदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबिल बसंत पांडे, बालकृष्ण, इरफान, खड़क सिंह, अवधेश कुमार, कैलाश शामिल हैं।
गिरोह सरगना पर यूपी, उत्तराखंड में दर्ज हैं 31 मुकदमे
बाजपुर। ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना हेमराज बहुत ही शातिर किस्म का है। उस पर यूपी और उत्तराखंड में हत्या और डकैती, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। थाना सुनगढ़ी (पीलीभीत), यूपी के थाना पाकबड़ा (संभल), यूपी के सिविल लाइंस, थाना मुरादाबाद, यूपी के थाना मुंडापांडे, यूपी के थाना मझोला पीलीभीत, यूपी के थाना डिडौली, यूपी के सिविल लाइंस रामपुर, यूपी के थाना कांठ बिजनौर, थाना काशीपुर, लालकुआं, रुद्रपुर थानों समेत कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं।
खुद को मृत दर्शा चुका है हेमराज
बाजपुर। एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि 2012 में गिरोह सरगना हेमराज ऊर्फ राजेश ने मूंडापांडे के पास गांव गणेशपुर क्षेत्र में टैक्सी चालक अरविंद को साजिश के तहत फंसाकर उसकी हत्या की। मृत अरविंद के स्थान पर अपना पहचान पत्र लगाकर खुद को मृत दिखाया था। लेकिन मोबाइल काल डिटेल से मामले का खुलासा होने पर हेमराज सहित चार लोग पकड़े गए थे। वर्ष 2011 में हल्द्वानी से मुरादाबाद ले जाते हुए लालकुआं स्टेशन पर वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। हेमराज इनामी बदमाश भी रह चुका है। हेमराज के घर से 13 ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन की मूल और फोटो प्रतियां, पहचान सहित अन्य कागजात बरामद हुए है।
बाजपुर में दो महीने किराए पर भी रहा हेमराज
बाजपुर। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि यूपी में सात महीने पहले जमानत पर छूटने पर गिरफ्तारी से बचने के लिए हेमराज ऊर्फ राजेश बाजपुर क्षेत्र के रामराज रोड पर दो महीने किराए पर रहा था। इस दौरान गिरने से हेमराज का पैर टूट गया था। उसने अपना इलाज बाजपुर और मुरादाबाद अस्पतालों में कराया था। एसएसआई के अनुसार हेमराज ऊर्फ राजेश ट्राली और हेरो चोरी करने में एक ट्रैक्टर का प्रयोग करता था। इस ट्रैक्टर पर बाइक का नंबर अंकित है। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद, दो गिरफ्तार
काशीपुर। छह मार्च को चैती गांव निवासी नौशाद पुत्र दिलदार अपनी ई-रिक्शा लेकर सवारियां छोड़ने के लिए अल्ली खां आया था। वहां सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ी कर वह एक दुकान पर चाय पीने चला गया। वापस लौटने पर मौके से ई-रिक्शा गायब थी। शनिवार को पुलिस ने नौशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम पुलिस ने ग्राम सरवरखेड़ा निवासी जावेद और टांडा रामपुर निवासी एजाज को गंगेबाबा रोड से गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया। जावेद के पास से 12 बोर का तमंचा और एजाज के पास से चाकू बरामद हुआ। टीम में बांसफोड़ान चौकी के एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी, कांस्टेबल कुंदन सिंह और मनोज कोहली थे।
सत्यापन के लिए दस्तावेज मांगे तो युवती ने किया हंगामा
काशीपुर। एक निजी नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत युवती डेढ़ माह से लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी व्यक्ति के यहां किराए पर रह रही थी। वह खुद को हरिद्वार निवासी बताती थी। पुलिस को दी तहरीर में गृहस्वामिनी सरिता ने कहा है कि आठ मार्च को उसने सत्यापन कराने के लिए किराएदार युवती से पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज मांगे तो उक्त युवती उससे उलझ पड़ी। युवती ने हंगामा काटा और उसके पति पर लांछन लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। महिला ने कहा कि किराएदार युवती अपने मूल पते के बारे में जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने उक्त युवती के बारे में छानबीन की तो उसके पास झारखंड राज्य में बना आधार कार्ड पाया गया। विवाद की स्थिति के चलते युवती के माता-पिता भी काशीपुर पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने युवती से मकान खाली करा लिया।