{"_id":"5772942d4f1c1b364779aa77","slug":"innocent-s-killer-arrested-in-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के हत्यारे को 48 घंटे में किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के हत्यारे को 48 घंटे में किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने वाले हत्यारे को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इतने कम समय में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस टीम की सरहाना की। हत्यारे को पकड़ने वाली पुलिस टीम पर इनामों की बौछार लग गई।
विज्ञापन
शनिवार की रात टांडा उज्जैन में जागरण चल रहा था। इसी दौरान एक सात वर्षीय बालिका गायब हो गई थी। रविवार की सुबह उसका शव ढकिया गुलाबों गांव में एक खेत में मिला था। लोगों ने शीघ्र खुलासे की मांग की थी। मंगलवार को कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्याय व सीओ जीसी टम्टा ने पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करनदीप शर्मा उर्फ रजिया उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी बिडला फार्म थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) यूपी मूल निवासी मनसा देवी मंदिर के पास काशीपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जागरण में बिजली के काम लिए गया था। वह कमरे में बैठा था कि दो लड़कियां उसके पास आई। बड़ी लड़की चली गई छोटी रह गई।
विज्ञापन
वह किसी बहाने उसे बहला फुसला कर अपने साथ घटनास्थल तक ले गया। उसने लड़की का मुंह बंद कर दुराचार किया इस दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने जागरण स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह कई फुटेज में बच्ची के साथ दिखाई दे रहा है। सीओ ने बताया कि घटना के बाद सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी में बरहैनी बाजपुर चला गया। वह वहां से कही भागने की योजना बना रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।
झांकी में देवी बनाने का लालच दिया
हत्यारा बच्ची को जागरण में देवी बनाने का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया। पूछताछ में हत्या आरोपी करन दीप ने सीओ टम्टा को बताया कि घटना की रात जागरण चल रहा था। वह पास में ही एक कमरे में बैठा था, कि दो छोटी लड़कियां उसके पास आई और उन्हें जागरण में डांस करने के लिए देवी बनाने की जिद करने लगी। उसके मना करने पर दोनों चली गई कुछ समय बाद छोटी लड़की (मृतक) उसके पास आई और देवी बनाने की जिद करने लगी। वह उसे गोद में उठा कर घटनास्थल तक ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
शोर मचाने से रोकने के लिए उसने लड़की का मुंह बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरत वाली बात यह रही कि सुबह लोगों में लड़की गायब होने की चर्चा चल रही थी इसके बावजूद वह चुपचाप रहा। सीओ ने बताया कि अबोध बच्ची का हत्यारा विकृत मानसिकता का है। उसकी एक पत्नी उसे छोड़ चुकी है दूसरा विवाह किया तो वह उसके एक मित्र के प्रेम जाल में फंस गई। जिससे वह मानसिक रोगी बन गया है।
सीओ ने बताया कि करन दीप ने पूछताछ में बताया कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती तो वह जेल जाने से पहले अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने की योजना बना चुका था। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में जेल जा चुका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट कुमाऊं रेंज डा. दयाल शरण ने बताया कि कि हत्यारे को फांसी दिलाने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद है।
पुलिस का जताया आभार
मृतक लड़की के पिता ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मूल निवासी है 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने के लिए ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, भाजपा नेता राजपाल चौहान, काशीपुर निवासी दीपक वर्मा, राजीव सेतिया और मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस अधिकारियों की सराहना की।
बालिका के हत्यारे को पकड़ने वाली पुलिस टीम पर इनामों को बौछार लग गई। डीजीपी ने 20 हजार, डीआईजी कुमाऊं पांच हजार, एसएसपी 2500, एएसपी 1500, ठाकुरद्वारा के भाजपा नेता राजपाल चौहान 11 हजार, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह 5100, व्यापार मंडल कुंमाऊ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा 5100, आशीष अरोरा बाबी 1100, धीरेंद्र राठी 2500, प्रकट सिंह 5100, ब्रह्मा सिंह पाल ने 2500 रुपये का इनाम दिया।
ये रहे टीम में शामिल
खुलासा करने वाली टीम एसएसआई लाखन सिंह, एसआई ओमप्रकाश, प्रहलाद सिंह, नंदन सिंह, कांस्टेबिल कुलदीप, अनुज त्यागी, युगल उपाध्याय, गिरीश कांडपाल, कैलाश आदि थे।
आंसू थम नही रहे मृतका के परिजनों के
पुलिस ने मासूम बालिका के हत्यारे को पकड़ तो लिया लेकिन मृतका के परिजनों के आंसू अभी तक भी नही थम रहे हैं। मृतका के ताऊ डा. देवराज सिंह ने कहा कि कानून हत्यारेे को फांसी भी चढ़ा देती है तब भी उनकी लाडली वापस नही लौटेगी।
हत्या आरोपी को पुलिस से छुड़ाने पर आमादा भीड़ व पुलिस में धक्का मुक्की
अबोध बालिका की हत्या के आरोपी करनदीप शर्मा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर पीटने को आमादा भीड़ व पुलिस में खूब धक्का मुक्की हुई। खुलासे के बाद जब पुलिस करनदीप शर्मा को वापस लॉकप में ले जा रही थी तभी बाहर खड़े लोगों का आरोपी को देखते ही गुस्सा काबू से बाहर हो गया। और आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस को घेर लिया। इस बीच उनकी पुलिस से काफी धक्का मुक्की हुई।