{"_id":"57fa803d4f1c1b7c5228e1b7","slug":"illion-stolen-from-murchent-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सत्संग में गए कपड़ा व्यापारी के घर चोर लाखों का माल साफ कर गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी जगदीश सेतिया निवासी ग्राम बराखेड़ा शुक्रवार सुबह राधा स्वामी सत्संग में पूरे परिवार के साथ गए थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे वापस घर लौटे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो करीब साढ़े चार लाख रुपये कैश और 25 तोले सोना आदि सामान गायब था।
उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर कोतवाल वीके जेठा ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। जगदीश गदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन