फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haryana name of the wine sold fake wine

हरियाणा की शराब के नाम से बिक रही नकली शराब

Sun, 28 Jun 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 28 Jun 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हरियाणा व उत्तराखंड में बनी अंग्रेजी शराब के नाम से मुरादाबाद की नकली शराब धड़ल्ले से बिक रही है।

विज्ञापन


शराब तस्करों ने हरियाणा के  नाम से लाए जाने वाली विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब काफी सस्ते में बेची जाती है। होटलों, रिसोर्ट के अलावा शादी-विवाह व अन्य समारोह में परोसी जानी वाली शराब हरियाणा की होती है।

चुनावों के समय तो हरियाणा से ट्रकों के हिसाब से अंग्रेजी शराब आती है। हरियाणा की शराब की बोतल में केवल हरियाणा में बिक्री वैध लिखा रहता है, इससे खरीददार समझता है कि यह हरियाणा से तस्करी से आई है।
विज्ञापन


 दरअसल हरियाणा की शराब की आड़ में नकली बिक रही है। इसके लिए एल्कोहल में जिस ब्रांड का बनाया जाना है, उसका कलर व फ्लेवर डाला जाता है।

लाइसेंसी दुकानों में खरीददार को पक्की रसीद तो मिलती नहीं, लेकिन कीमत में भारी अंतर होने से असली के साथ नकली शराब भी बिकने की आशंका रहती है। अंग्रेजी शराब के  तस्कर ही नकली शराब को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पहले नकली अंग्रेजी शराब मुरादाबाद से आती थी। अब ठाकुरद्वारा के आसपास कहीं पर मिनी प्लांट लगा है।

जिसका किसी को पता नहीं है। इसकी बोतलें, रेपर, हॉलोग्राम दिल्ली से मंगाए जाते हैं। इसकी खपत उत्तराखंड में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed