{"_id":"801004258894c90f55a27174619099fe","slug":"gush-stuffed-down-while-returning-from-muscle-mintu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से लौटते समय मिंटू गश खाकर गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी से लौटते समय मिंटू गश खाकर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जेल में बंद काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर मिंटू चौधरी पेशी के बाद लौटते समय जिला न्यायालय परिसर में गश खाकर गिर गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे संभाला और चमोली ले गए। मिंटू के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसके उपचार में लापरवाही बरती जा रही है।
शनिवार को काशीपुर के हिस्ट्रीशीटर मिंटू चौधरी को गैंगस्टर एक्ट में रिमांड के लिए एडीजे द्वितीय राहुल गर्ग की अदालत में पेश किया गया था। पेशी के बाद मिंटू को चमोली पुलिस वापस ले जा रही थी।
जैसे ही मिंटू न्यायालय से बाहर आए तो रास्ते में गश खाकर गिर गए। यह देख आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने मिंटू को संभालते हुए वाहन में बैठाया और चलते बने।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद मिंटू की पत्नी पार्षद शानू, पिता मनोहरी सिंह और बहन चंद्रवती ने बताया कि वह हर्निया रोग से पीड़ित है। साथ ही डाक्टरों द्वारा की गई जांच में उसके पेट में ट्यूमर तथा कैंसर की भी संभावना है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुलिस मिंटू का एनकाउंटर करना चाहती थी, जो कर नहीं पाई। उसके जेल में बीमार होने के बाद पुलिस चाहती है कि वह बीमारी से ही मर जाए।
इसलिए पुलिस जानबूझकर मिंटू का इलाज नहीं करवा रही। चेतावनी दी कि यदि उसे कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।