{"_id":"5b9bfdd3867a557ea82f55c1","slug":"guns-were-being-made-in-the-forest-of-barhaini","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी के जंगल में बन रही थीं बंदूकें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहैनी के जंगल में बन रही थीं बंदूकें
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा थाने में असलाह फैक्ट्री संचालित करने वाला आरोपी और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छापेमारी कर असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से तीन बंदूक सहित अन्य उपकरण बरामद किये हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ एमसी बिंजौला के निर्देशन में एसओ वीरेंद्र रमोला ने टीम के साथ गांव बरहैनी के जंगल में छापेमारी कर गांव कुशालपुर (गदरपुर) निवासी बचन सिंह को हथियार बनाते हुए पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
क्या बरामद किया
12 बोर की तीन बंदूक, अर्द्ध निर्मित एक बंदूक, 22 लोहे की नाल, एक ड्रिल मशीन, बंदूक की दो बॉडियां, प्लास्टिक के दो डिब्बों में डाई व रेतियां, लोहे की पंखी, हथौड़ा, छेनी, प्लास आदि समान बरामद गया।
विज्ञापन
12 बोर की बंदूक की कीमत 12000 रुपये
बाजपुर। केलाखेड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आरोपी बचन सिंह तीन साल से अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। गदरपुर के गांव कुशालपुर (कलकत्ती )में पुलिस की आए दिन दबिश होने पर बचन सिंह ने बाजपुर के गांव बरहैनी जंगल में अपना ठिकाना बनाया। रामपुर क्षेत्र निवासी एक बदमाश उससे पांच हजार प्रति बंदूक (12 बोर) खरीदकर ले जाता था।
ये लोग थे टीम में शामिल
एसओ वीरेंद्र रमोला, एसआई संजीत कुमार, रविंद्र बिष्ट, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह आदि थे। असलाह फैक्ट्री पकड़वाने में सिपाही राजेंद्र बिष्ट की अहम भूमिका रही है।