{"_id":"f0c8e7ed0d620e4505867d44a10e8a73","slug":"girl-returning-from-school-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही बालिका से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही बालिका से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही बालिका को गांव का ही युवक घर पहुंचाने के झांसे में लेकर अपने साथ ले गया और उससे रेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता की विधवा मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं 3/4 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव की बालिका (11) पास के एक गांव में के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के लिए वह बिजली घर तिराहे पर टेंपो के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन
तभी गांव का ही सोहन सिंह अपनी बाइक से वहां पहुंचा। उसने बालिका को घर पहुंचाने का झांसा देकर बाइक में बैठा लिया। आरोपी बच्ची को गांव से पहले ही एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे रेप किया।
इसके बाद बच्ची को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ बालिका जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख विधवा मां के होश उड़ गए।
बच्ची से घटनाक्रम जानने के बाद वह उसे लेकर तत्काल प्रतापपुर चौकी पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।
घंटों की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376, 3/4 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बालिका को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए खटीमा भेज दिया। वहीं पुलिस पर यह भी आरोप लगे कि वह मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही थी।