{"_id":"57a77ebe4f1c1ba8672bab32","slug":"girl-missing-after-beating-at-home-in-the-street-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पिटाई के बाद लड़की लापता, चौकी में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में पिटाई के बाद लड़की लापता, चौकी में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने बुरी तरह पीट दिया। पिटाई के कुछ घंटों बाद ही लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर लड़की को गायब करने का आरोप लगाते हुए चौकी में हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भी कई लोग चौकी पहुंचे। उन्होंने युवक को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने का आरोप लगाया। मामला दो समुदायों का होने से तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
मामला जगतपुरा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने शनिवार शाम मोबाइल पर एक लड़के से बात करते हुए देख लिया। लड़की जिस मोबाइल से बात कर रही थी वह उसे किसी युवक ने दिया था, यह बात लड़की ने परिजनों से छुपाई थी। बताया गया है कि लड़की की हरकतों से नाराज परिजनों ने उसकी पिटाई लगा दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पिटाई के कुछ घंटों बाद रात को लड़की घर से गायब हो गई। उसका कहीं पता नहीं लगने पर परिजन रात को उसके लापता होने की सूचना लेकर आवास विकास चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने पड़ोस में किराए पर रहने वाले त्रिलोचन नाम के युवक पर लड़की को गायब करने का आरोप लगाया, परिजनों का कहना था कि पड़ोसी युवक ने ही लड़की को मोबाइल दिया था और उसी ने उसे रात में गायब किया है। रविवार शाम तक लड़की की बरामदगी नहीं होने पर परिजन फिर चौकी आ धमके। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई और लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर चौकी में काफी देर हंगामा किया।
विज्ञापन
मामला दो समुदायों का होने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। युवक की हिरासत में लेने के बाद उसके बचाव में भी कई लोग चौकी पहुंच गए। उनका कहना था कि युवक को झूठा फंसाया जा रहा है। युवक ने लड़की को भगाया होता तो वह भी साथ जाता। युवक ने भी पुलिस के सामने यह बात स्वीकार की कि लड़की ने कुछ दिनों के लिए उससे मोबाइल मांगा था, उसने पड़ोसी होने के नाते उसे दे दिया। रात को लड़की कैसे गायब हुई उसे कुछ नहीं पता। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश की जा रही है।
लड़की पर रहती थी सख्त पाबंदी
परिजनों की पिटाई के बाद गायब हुई नाबालिग लड़की पर परिजनों की सख्त पाबंदी रहती थी। परिजनों के डर से लड़की कभी मोहल्ले में भी नहीं दिखाई देती थी। मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने उस लड़की की आज तक शक्ल भी नहीं देखी। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों ने कुछ समय पहले ही उसका स्कूल भी छुड़वा दिया था।
पुलिस को लड़की के फोन का इंतजार
गायब हुई लड़की को बरामद करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। परिजनों ने जिस पर गायब करने का आरोप लगाया है वह खुद पुलिस की हिरासत में है और परिजन उसे गायब बता रहे हैं। ऐसे में लड़की किसके साथ और कहां है यह पहेली बना हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि लड़की आरोपी युवक के फोन पर कॉल कर सकती है, इसीलिए युवक को पुलिस ने अपने पास बैठा रखा है। लड़की ने युवक को कॉल किया तो उसे ढूंढना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा। चौकी इंचार्ज ललित जोशी ने बताया फिलहाल लड़की को बरामद करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस सर्च अभियान भी चला रही है।