फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FSL report helped in sentencing rape accused

एफएसएल रिपोर्ट ने दिलाई दुराचारी को 10 साल की सजा

Tue, 29 May 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 29 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
FSL report helped in sentencing rape accused
jail

स्कूल से लौट रही नाबालिग को बहलाकर अगवा करने के बाद उसके साथ दुराचार करने वाले युवक को पॉक्सो कोर्ट ने दस साल के कठोर कारावास के साथ ही 90 हजार रुपये अर्थदंड देने की सजा सुनाई है।  अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। मामले में पीड़िता और उसके पिता पक्षद्रोही हो गए थे लेकिन फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि सजा सुनाने का आधार बना।

विज्ञापन


24 दिसंबर 2016 को बिलासपुर रामपुर यूपी निवासी किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर उसके पिता ने 25 दिसंबर को काशीपुर थाने में मामला दर्ज कराया। छानबीन में जुटी पुलिस ने 31 दिसंबर को काशीपुर रोडवेज बस अड्डे से रामपुर निवासी दिलबाग के साथ किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में किशोरी ने बताया कि दिलबाग उसे बहलाकर साथ ले गया और बाद में उसके साथ दुराचार किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 24 मार्च को पुलिस ने रुद्रपुर पॉक्सो कोर्ट में दिलबाग के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। पॉक्सो कोर्ट में मामले की पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पंाडे ने सात गवाह पेश किए लेकिन गवाहों के बयान के बाद पीड़िता के साथ ही उसके पिता भी पक्षद्रोही हो गए। 


इसी बीच देहरादून जांच के लिए भेजी गई एफएसएल रिपोर्ट में दिलबाग द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हो गई। इस पर सोमवार को फैसला सुनाते हुए पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश विजय लक्ष्मी विहान ने दिलबाग को दस वर्ष के कठोर कारावास के साथ ही पीड़िता को 90 हजार रुपये अर्थदंड देने की सजा सुनाई है। दिलबाग द्वारा अर्थदंड जमा न करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed