फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fraud insurance scam busted

फर्जी वाहन फाइनेंस कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
fraud insurance scam busted
culprit - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कराकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने एक तमंचे और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ तीन थानों में मारपीट, हत्या और फर्जी वाहन फाइनेंस कराने के नौ मुकदमे दर्ज हैं। मई में पुलिस ने आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर उसके पास से भी फर्जी तरीके से फाइनेंस कराई गई कार बरामद की थी। गिरोह के दो लोग अब भी फरार हैं।  
मई में कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी स्थित एलबीटी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर गुलशन मिश्रा ने बताया था कि मार्च 2018 को भदईपुरा निवासी प्रेम प्रकाश यादव, लोकेश और पुष्पेंद्र ने उनकी कंपनी से टीवीएस कंपनी की एक्सल 100 मोपेड फाइनेंस कराई थी। इसके एवज में उन्होंने प्रेम प्रकाश के नाम से दो चैक, पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ 10 हजार रुपये जमा किये। कागजी कार्रवाई होने पर तीनों मोपेड अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद कंपनी की जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। मैनेजर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में लोकेश ने भदईपुरा निवासी अन्नू गंगवार को गिरोह का सरगना बताया। जिसकी धरपकड़ में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को बगवाड़ा क्षेत्र से अन्नू गंगवार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्नू गंगवार के पास से पुलिस ने एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है साथ ही फरार चल रहे उसके साथी पुष्पेंद्र और प्रेम प्रकाश की धरपकड़ को भी दबिश जारी है।  
विज्ञापन


तीन थानों में दर्ज हैं नौ मुकदमे 
रुद्रपुर। फर्जी वाहन फाइनेंस करने के आरोपी अन्नू गंगवार के खिलाफ रुद्रपुर थाने में तीन मारपीट, एक हत्या और तीन फर्जीवाड़े के मुकदमों के साथ ही गदरपुर और दिनेशपुर थाने में भी फर्जीवाड़े का एक- एक मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही पुलिस आरोपी की फोन डिटेल भी खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बनाया था खुद का मृत्यु प्रमाण पत्र 
रुद्रपुर। आरोपी अन्नू गंगवार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। कुछ समय पूर्व अन्नू गंगवार ने पहाड़गंज श्मशान घाट से झूठा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर खुद को मृत घोषित कर दिया था और मनोज गंगवार के नाम से फर्जी पहचान पत्र बनाकर रह रहा था। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी का उक्त मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पहचान पत्रों की भी जांच की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed