फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused of encounter arrested

पुलिस से मुठभेड़ के चार आरोपी दबोचे

Wed, 09 Aug 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 09 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused of encounter arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल में दो अगस्त की रात को हुई डकैती की वारदात में लिप्त चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश बीती रात फैक्ट्री से माल उठाने आए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वैन में लादकर लाया जा रहा 40 किग्रा तांबा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बीती 2/3 अगस्त की रात बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल की टरबाइन यूनिट में आधा दर्जन से अधिक बदमाश डकैती के इरादे से घुस गए थे  सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंच गई। बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग में थानाध्यक्ष आईटीआई जसवीर चौहान समेत चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग किए जाने के बाद बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस पर जानलेवा हमला व चोरी का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने सीओ राजेश भट्ट व कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। वारदात का खुलासा करते हुए सीओ भट्ट ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ओमनी कार से माल उठाने शुगर मिल आए हैं। पुलिस टीम ने मिल के पिछले गेट पर घेराबंदी कर चार बदमाशों को मौके पर ही धर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए जनपद रामपुर थाना शहजादनगर ग्राम मोमीनपुर निवासी बदमाश राहत जान पुत्र ईदा मियां, रामपुर के थाना भोट ग्राम इन्ड्रा निवासी करामत पुत्र अजमत, ग्राम इंड्री निवासी शाहिद पुत्र इशरत तथा थाना बिलासपुर के ग्राम ज्वालापुर निवासी इकरार अली उर्फ धर्मू पुत्र बाबू शाह को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने करीब चालीस किग्रा तांबा लादकर ले जाई जा रही ओमनी वैन भी कब्जे में ले ली। जबकि थाना पटवई के ग्राम बिचपुरी निवासी नबीहसैन उर्फ नबीहसन पुत्र शौकत तथा ग्राम मोमीनपुर निवासी जुल्फिकार उर्फ जुल्के पुत्र हबीब शाह फरार बताए गए हैं।  

तांबा बरामदगी पर तरमीम हुआ मुकदमा  
शुगर मिल में हुई घटना में 40 किग्रा तांबा बरामदगी के बाद पुलिस को रिकवरी दिखानी पड़ी। यद्यपि घटना के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में माल चोरी न होने की बात कही गई थी। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों द्वारा फायरिंग करने तथा चोरी का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद बदमाशों के कब्जे से 40 किग्रा तांबे की छड़े बरामद होने पर पुलिस को मुकदमा धारा 380/511 के स्थान पर धारा 380/411 में तरमीम करना पड़ा। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी मिल में माल उठाने आए थे। सवाल यह है कि अगर चोरों ने वहां से माल काटा ही नही था तो वे उसे उठाने क्यों आए।  

काशीपुर गैस एजेंसी से लूटे थे 64 सिलेंडर  
बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल में डकैती करने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त पहले भी काशीपुर, बाजपुर व जसपुर में हुई लूट व डकैती की वारदातों में जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ उत्तराखंड व यूपी के कई शहरों में आपराधिक मुकदमें दर्ज है। शुगर फैक्ट्री में डकैती डालने के मामले में पुलिस ने रामपुर के गैंग को दबोचा है। इस गैंग का मुखिया राहत जान है। इसी गैंग ने वर्ष 2005 में दढियाल रोड स्थित गैस गोदाम से 65 कुकिंग गैस सिलेंडर लूट लिए थे। तब पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस लूट के सिलेंडर बरामद नही कर सकी थी। छह वर्ष पूर्व जसपुर में हुई लूट में भी इसी गैंग की लिप्तता प्रकाश में आई थी। इसके अलावा बाजपुर में भी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में यही गैंग दबोचा गया था।  


ये हैं गिरफ्तार करने वाली टीम 
कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई वीसी रमोला, जसविंदर सिंह, महेश जोशी, कपिल कुमार, कुलदीप, ज्ञानेन्द्र कुमार, कैलाश तोम्क्याल, अनुज त्यागी, राजू पुरी, देवेन्द्र व गिरीश कांडपाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed