फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   For two years the pretext of marriage, physical abuse

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शारीरिक शोषण

Wed, 02 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।

विज्ञापन


यही नहीं आरोपी युवक पीड़ित युवती को अपने दोस्तों के साथ भी हमबिस्तर होने के लिए मजबूर करता था। पीड़ित युवती ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को एक युवती बदहवास स्थिति में कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते वह एक युवक के साथ रहने लगी।

आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक एक गांव में अपने पास रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। इस बीच युवती के परिजनों ने उससे संबंध तोड़ दिए।
विज्ञापन


 इधर, उक्त युवक ने उसे कमाई का साधन बना दिया। आरोपी उसे अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए दबाव बनाता था। युवती के मुताबिक विरोध करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी ने उसे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed