{"_id":"57b9f1414f1c1b8d63d4f37e","slug":"five-years-later-the-relief-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद कांवड़ियों को मिली राहत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल बाद कांवड़ियों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले भाजपा शासन में घटित कांवड़िये कांड में दर्ज मुकदमे कांग्रेस सरकार ने वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। इससे बलवा, 7 क्रिमिनल एक्ट समेत तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा झेल रहे कांवड़ियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मुकदमों से परेशान व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत 42 लोगों के परिवारों में भी खुशियों का माहौल है। कांवड़ियों के परिवारों ने मुख्यमंत्री, जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार व कांग्रेसी नेता सुरेश गंगवार का आभार जताया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि पांच साल पहले 28 जुलाई 2011 को सिडकुल रोड पर कांवड़ियों का विवाद हो गया था। जिस पर उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया था। इसी बीच कांवड़ियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठी चार्ज कर दिया था। जिससे 24 कांवड़िये चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने शहर में जमकर हंगामा मचाया था। कांवड़ियों के हंगामे से तत्कालीन सीओ जगदीश चंद्र, एसआई कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, भुवन आर्य समेत 12 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। तत्कालीन कोतवाल केएन आर्य ने घटना में 300-400 कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना में 42 लोगों ने कोर्ट से जमानत कराई थी।
विज्ञापन
बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश गंगवार के नेतृत्व में कांवड़िये देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले और भाजपा शासन में दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग की थी। सीएम रावत ने उन्हें जल्द ही मुकदमे वापस कराने का आश्वासन दिया था। सुरेश गंगवार की पैरवी पर शासन से मुकदमे वापस लेने की घोषणा कर दी गई है। जिससे कांवड़ियों में खुशियों का माहौल है।
गंगवार और रावत का जताया आभार
कांग्रेस सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने पर कांवड़ियों ने जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत, जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश गंगवार का आभार जताया। वहीं, भाजपा पर जमकर बरसे। कांवड़ियों ने कहा कि भाजपा शासन में मुकदमे लगाए गए।
मुकदमे वापसी की मांग को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, वर्तमान सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं पूर्व सांसद बलराज पासी से मिले। लेकिन, किसी ने नहीं सुनी। वहां पर हरीश दुबे, राजू हरियाणवी, सचिन श्रीवास्तव, शक्ति त्रिपाठी, संदीप बाबा, राजेंद्र वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, आनंद बोरा, दीपक चौहान, आशीष शुक्ला आदि थे।