फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   firing during land issue

आधा एकड़ जमीन के लिए भाइयों में चली गोली 

Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
firing during land issue
gun

विज्ञापन
 आधा एकड़ जमीन के विवाद में आज तीन सगे भाई आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से दो भाइयों और उनका परिवार जबकि दूसरे पक्ष से तीसरा भाई और उसके परिवार ने एक दूसरे खिलाफ बंदूकें तान दीं। देखते ही देखते दोनों ओर से दस राउंड फायरिंग हुई, इससे देर रात गांव दहल उठा। गोलीबारी में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें, इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर नहीं होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचन पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कोठारी मय पुलिस बल के गांव पहुंचे और डेरा डाल लिया। खटीमा सीओ कमला बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 


इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया और सीओ ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
  ग्राम ध्यानपुर कैथुलिया में जीत सिंह, बलवंत सिंह, कृपाल सिंह, मंगल सिंह व स्व. चरन सिंह पुत्रगण स्व. करतार सिंह के हिस्से में करीब साढ़े चार-साढ़े चार एकड़ जमीन आई। आरोप है कि कृपाल ने जीत और बलवंत के हिस्से की आधा एकड़ जमीन कब्जा रखी है। इसे लेकर एक माह से जीत सिंह, बलवंत सिंह और दूसरे पक्ष के कृपाल सिंह के बीच विवाद चल रहा है। पंचायत से लेकर एसडीएम और सीओ की एसआईटी में भी मामला उठा। इस बीच पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को 107/116 सीआरपीसी के तहत निरुद्ध कर दिया। बावजूद इसके मामला नहीं सुलझा और सोमवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच बंदूकें तन गईं। 
विज्ञापन


ये हुए घायल 
नानकमत्ता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों ने करीब दस राउंड फायरिंग की। इसमें एक पक्ष की राज कौर पत्नी प्रेम सिंह, कशमीर सिंह पुत्र जीत सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र खेम सिंह, बलवंत सिंह व जीत सिंह पुत्रगण स्व. करतार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जसवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, गुरदीप कौर पत्नी कृपाल सिंह व जसपाल कौर पत्नी बलविंदर सिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। 
-कमला बिष्ट, सीओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed