फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fighting

छात्र के दाखिले को लेकर कालेज में बवाल

Sun, 08 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा Updated Sun, 08 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
fighting
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक छात्र के प्रवेश को लेकर प्राचार्य कक्ष में चल रही वार्ता के दौरान एक पूर्व छात्र ने छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। जिस पर कालेज में हंगामा हो गया। बाद में कालेज परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक राउंड गोली भी चली, जिसकी पुष्टि नहीं हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कालेज में एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र दीपक चंद की टीसी-सीसी न आ पाने के कारण उसे समय देने और प्रवेश रद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पूर्व छात्र ने छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिसपर प्राचार्य डा. हरि राम तिरुवा ने दोनों पक्षों को कक्ष से बाहर कर दिया। बाहर आते ही कालेज परिसर में अफरा तफरी मच गई और अध्यक्ष के समर्थकों ने मारपीट करने वाले छात्र सहित छात्रनेता रमेश रौतेला के साथ मारपीट की। बाद में रमेश रौतेला के समर्थक भी वहां पहुंच गए और प्राचार्य से जाकर मिले। इस दौरान वहां छात्रसंघ अध्यक्ष के समर्थक भी आ पहुंचे और प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्राचार्य कक्ष में अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई है, इसलिए प्राचार्य रिपोर्ट दर्ज कराएं, लेकिन प्राचार्य ने कहा कि मारपीट छात्र के साथ हुई है, वहीं रिपोर्ट दर्ज कराए। इस मौके पर एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसएसआई एचबी सेन, एसआई नरेशपाल सिंह सहित पुलिस बल तैनात किया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने और प्राचार्य कक्ष में अभद्रता करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed