{"_id":"5d1f9cf18ebc3e3cae7897ab","slug":"fight-with-advocate-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा को लेकर अधिवक्ता से की हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैनामा को लेकर अधिवक्ता से की हाथापाई
Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में कोतवाल का घेराव करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मकान का बैनामा कराने को लेकर युवक ने तहसील में अधिवक्ता के साथ हाथापाई कर दी। अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़कर तहसीलदार को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिवक्ता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
अधिवक्ता राकेश कुमार ने दी तहरीर में कहा कि जसपुरखुर्द निवासी युवक ने अपना मकान बेचा है। मकान का बैनामा कराने के लिए वह एक युवक के साथ तहसील पहुंचा था। मकान खरीदने वाला व्यक्ति बैनामा कराने के लिए पहले से ही उनके चैंबर में मौजूद था।
उनके द्वारा दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। आरोप है कि वहां पहुंचे युवक ने खरीदार से बैनामा दूसरे अधिवक्ता के चैंबर पर कराने की बात कही। कहा कि दूसरी जगह रजिस्ट्री कराने पर खर्च कम पड़ेगा। इसका विरोध करने पर वह राकेश कुमार से उलझ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने अभद्रता कर अधिवक्ता से हाथापाई की। इस पर साथी अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ कर तहसीलदार से शिकायत की। तहसीलदार वीसी पंत की सूचना पर पहुंचे बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा आरोपी युवक को कोतवाली ले आए। अधिवक्ता राकेश कुमार ने कोतवाल संजय कुमार से युवक पर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।