{"_id":"5b5771fa4f1c1ba61f8b4f3e","slug":"females-stolen-branded-clothes-from-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए हजारों के ब्रांडेड कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाए हजारों के ब्रांडेड कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में सीसीटीवी फुटेज में कैद शोरुम से कपड़े चोरी करने वाली महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने ब्रांडेड कपड़ों के तीन शोरूमों से लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। उन्होंने दो अन्य शोरूमों में भी चोरी करने का प्रयास किया। महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे रामनगर रोड स्थित ऐरों के शोरूम में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं। उन्होंने अपनी कार कुछ दूरी पर खड़ी करा ली। इनमें से एक महिला ने शोरूम के स्टाफ को बातों में लगाकर उनका ध्यान भटकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने रैक से दो बार कपड़ों के पैकेट उठाने का प्रयास किया लेकिन स्टाफ की सतर्कता से महिलाएं अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाईं। इसके बाद महिलाएं शक्ति अग्रवाल के ब्लैक वेरी शोरूम में पहुंची। महिलाओं ने यहां से 15 पीस ट्राउजर उड़ा लिए। उनके चले जाने के बाद स्टॉफ ने दो रैकों से कपड़े गायब पाए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में उनमें से दो महिलाएं कपड़ों के पैकेट छिपाते हुए पाई गईं। इसके बाद इन महिलाओं ने रामनगर रोड स्थित वेन हुसैन शोरूम से भी 27 पीस पैंट शर्ट चोरी कर लिए। वहीं रतन सिनेमा रोड पर भी पाक्स शोरूम से भी महिलाओं ने ब्रांडेड कपड़े उड़ा लिए। उन्होंने रेड डिप शोरूम में भी चोरी का प्रयास किया।
सभी शोरूमों में महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। इन महिलाओं ने ब्रांडेड कपड़े पहने थे। देखने में महिलाएं संपन्न परिवार से प्रतीत हो रही थीं। ब्लैक वेरी शोरूम के मैनेजर प्रदीप बिष्ट ने घटना की तहरीर और डीवीआर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।