फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father lowered killing innocent abusers

नशेड़ी बाप ने मासूम को उतारा मौत के घाट

Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Father lowered killing innocent abusers
घटनास्‍थल का जायजा लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
नशेड़ी पिता ने अपने तीन माह की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी। मां अपनी लाडली की जान की भीख मांगती रही, लेकिन शराबी पति ने मासूम को अपने हाथों से उठाकर उसे जमीन पर पटक डाला। जिससे मासूम बेटी का सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हृदय विदारक घटना रुद्रपुर शहर के रवींद्र नगर के वार्ड 18 में शनिवार देर रात घटी। घटना के बाद से ही आरोपी दरिंदा पिता फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने के बाद मां के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ट्रक ड्राइवर राकेश यादव नशे के हालत में अपने घर रवींद्र नगर पहुंचा और उसने तीन माह की अपनी रोती बिलखती बेटी को मारना शुरू कर दिया। मां ने जब विरोध करना शुरू किया तो शराबी ने मासूम बेटी को उठाकर जमीन पर पटक डाला।
विज्ञापन

इसके बाद जहां बेटी की आवाज सिसकियां के साथ बंद हुई वहीं मां सदमे में आ गई और उसे लग गया कि कातिल पति ने उसकी लाडली को मौत के घाट उतार दिया है। जब वह थोड़ी देर बाद होश में आई तो देखा कि उसकी लाड़ली खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मां के रोने और बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उससे पहले ही शराबी पति अगरबत्ती लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी पंकज भट्ट ने अपनी टीम के साथ पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बच्ची को मारने वाला पिता पहले भी अपराधी प्रवृत्ति में लिप्त रहा है। मूलत: यह लोग हैदराबाद के निवासी हैं, यहां पर आरोपी ड्राइवर किसी कंपनी में ट्रक चालक है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed