{"_id":"5a6635684f1c1b77268b5c28","slug":"fake-divorce-for-fourth-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी शादी के लिए फर्जी तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी शादी के लिए फर्जी तलाक
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने अपने पति पर तलाक के फर्जी कागज तैयार कर चौथी शादी करने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
रुड़की निवासी मोमीना पुत्री मरहूम फतेह हुसैन ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि 20 अगस्त 2015 को उसका विवाह काशीपुर के मोहल्ला थानासाबिक निवासी युवक से हुआ था। शादी के दो माह बाद एक अन्य महिला बच्चों समेत उसके घर आ गई। जानकारी करने पर पता लगा कि घर आई महिला उसके पति की दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
इस बीच पता चला कि पति मंडावर (बिजनौर) निवासी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है। उसके भी दो बच्चे हैं। कहा कि धोखे में रखने की बात कहने पर पति ने उसे पीटा और मायके वालों से रुपयों की मांग करने लगा। उसकी बहन ने किसी तरह बीस हजार रुपये जुटा कर उसे दिए। कुछ समय बाद वह उसे मायके में छोड़ गया। मोमीना का आरोप है कि पति ने उसके साथ तलाक के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धामपुर से चौथी शादी रचा ली है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचे सीओ राजेश भट्ट को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन