{"_id":"596fad884f1c1b02688b482e","slug":"egg-and-rice-not-found-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सही निकले अंडे और चावल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में सही निकले अंडे और चावल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चावल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर में नकली अंडे और काशीपुर में नकली चावल मिलने की शिकायत जांच में झूठी साबित हुई है। यहां स्थित खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में दोनों खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच हुई तो दोनों सैंपल सही पाए गए।
विज्ञापन
पिछले दिनों बाजार में प्लास्टिक के अंडे और चावल बिकने की अफवाह से प्रशासन में खलबली मची थी। डेढ़ माह पूर्व काशीपुर के घास मंडी में नकली चावल पकड़े जाने की शिकायत सामने आई तो प्रशासन हरकत में आ गया। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से नकली चावलों के सैंपल लेकर उन्हें रुद्रपुर स्थित खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में जांच के लिए भेजा। इसी तरह एक माह पूर्व लालपुर में देवस्थली विद्यापीठ के एक कर्मचारी ने प्रशासन से नकली अंडे मिलने की शिकायत की तो प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
इन नकली अंडों की देवस्थली विद्यापीठ कालेज की निजी लैब में जांच की गई तो उसमें कुछ कमियां नजर आई। खाद्य विभाग की टीम ने अंडे का सैंपल लेकर रुद्रपुर लैब में जांच के लिए भेजा। लैब में इन दोनों खाद्य पदार्थों की गहन जांच की गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया जांच में अंडे और चावल सही पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि अंडा बासी होने के कारण खराब हो गया था, लेकिन अंडा प्लास्टिक का होने की पुष्टि जांच में नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा चावल भी सही पाया गया है। सयाना ने बताया चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्र 22 प्रतिशत से अधिक होने पर चावल ठोस चीज पर गिराने में उछलता है, जिससे लोगों को यह प्रतीत हो रहा था कि चावल प्लास्टिक का है, जबकि 22 प्रतिशत से कम कार्बोहाइड्रेट की मात्रा वाले चावल ठोस चीज पर गिराने से चिपक जाते हैं। फिलहाल जिन चावलों के सैंपल लिये गए थे उनमें किसी तरह की मिलावट नहीं पाई गई है।
खाद्य निरीक्षक ने लिया चावल का नमूना
बाजपुर। खाद्य निरीक्षक ललित पांडे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चावल की जांच पड़ताल की और नमूने भरे।
बता दें कि सोमवार को भाजपा मंडल महामंत्री प्रेमिला देवी के घर में ब्रांडेड कंपनी के चावल पकाए थे। उन्होंने चावल को प्लास्टिक का बताते हुए तहसीलदार केपी सिंह से जांच की मांग की थी। बुधवार को खाद्य निरीक्षक ललित पांडे ने टीम के साथ भाजपा नेता के घर से चावल के नमूने लिए। नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा।