फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   During gimmick shot, man wounded

नौटंकी के दौरान गोली मारी, युवक घायल

Mon, 14 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन

नौटंकी में युवक पर तमंचे से फायर से भगदड़ मच गई। जिस कारण नगर पालिका अध्यक्ष नौटंकी का शुभारंभ किये बिना चले गये।

विज्ञापन


ग्राम मुरलीवाला के ग्रामीण नवमी मेले के लिए गांव में नौटंकी मंडली को लाए थे। जिनमें चार नृतकियां भी थीं। रात को नृत्य-संगीत कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।

नगर पालिकाध्यक्ष मो. उमर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ग्रामीण मुख्य अतिथि का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने माइक पर आकर बोला कि गांव के ही एक युवक ने अमित कुमार (20) पुत्र पीतांबर को तमंचे से उसकी कनपटी पर गोली मार दी है।
विज्ञापन


साथ ही कार्यक्रम को भी रद्द करने की घोषणा की। इससे वहां भगदड़ मच गयी। मुख्य अतिथि को कार्यक्रम का उद्घाटन किए बिना ही बैरंग लौटना पड़ गया।

ग्रामीणों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका पुत्र अमित अपने दो साथियों के साथ प्राइमरी स्कूल के मैदान में बैठा था, तभी गांव के ही एक युवक ने उसकी कनपटी के बाईं ओर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में गनशॉट नहीं आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वांछित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed