{"_id":"5a5a53354f1c1bf2408b4b7f","slug":"dumpar-strikes-bike-rider-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की मौत, पति घायल
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे स्थित गांव कनौरा में शनिवार को खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को डंपर सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार को यूपी के गांव खेड़ा टांडा (रामपुर) निवासी फिदा उल रहमान (58) पत्नी हुस्न बानो के साथ बाइक से काशीपुर अपने दामाद से मिलकर लौट रहे थे। हाइवे पर गांव कनौरा में पीछे से खनन से भरे डंपर (यूके 06सीए/7221 ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में फिदा उल रहमान की पत्नी हुस्न बानो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि वह खुद घायल हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर को चालक सहित पकड़ लिया। सूचना पर एसआई दीपक भट्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बताते हैं कि मृतका का दामाद काशीपुर के मोहल्ला पंजाबी सराय स्थित मस्जिद में इमाम है।
विज्ञापन