{"_id":"5a04a4804f1c1b7a548bbeeb","slug":"death-cause-of-high-fever-and-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार और खसरे से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज बुखार और खसरे से बालिका की मौत
अमर उजाला बाजपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नाखेड़ा गांव में पांच वर्षीय बालिका की खसरे और तेज बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार को बालिका के शरीर पर दाने दिखाई दिए थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव बन्नाखेड़ा निवासी राजपाल सिंह की पांच वर्षीय बेटी वंशिका को दो दिन पहले बुखार आया था। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे एक अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके तिलारा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी शुक्रवार को मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन