फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead woman's neck knife

महिला की गले में चाकू मारकर हत्या

Sun, 26 Jul 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहने वाली महिला की अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात लगभग 10 बजे गले में चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक गीता मंडल (48) पत्नी सुशील मंडल मूल रूप से पीलीभीत के चाराबाड़ा निवासी थी। पति सुशील मंडल यहां पर गंगापुर रोड स्थित सिडकुल किच्छा नया हाईवे पर तीन एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है।
विज्ञापन


 हाईवे के किनारे ही उसने झोपड़ी बना रखी है। पति सुशील मंडल और बड़ा बेटा इन दिनों ग्वालियर गए हैं ठेके पर धान की रोपाई करने गए हैं। जबकि छोटा बेटा जयदेव खेड़ा में किराए पर रहकर सिडकुल फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को गीता घर में अकेली थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ने झोपड़ी के बाहर गीता के गले में चाकू मारकर हत्या कर दी। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की लाश पर नजर पड़ी और आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी।


सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है।

लूट की नीयत से हत्या नहीं की गई है क्योंकि मोबाइल वहीं पर पड़ा था। पति और बेटे के लौटने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। हत्या के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हत्थे नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed