फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   dead body thrown next to the house 

ग्रामीण की हत्या कर शव घर के आगे फेंका

Sun, 19 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
dead body thrown next to the house 
मर्डर - फोटो : अमर उजाला

किन्नर के साथ ढोलक बजाने वाले ग्रामीण का करीब छह कार सवारों ने पुराना विवाद सुलझाने का भरोसा देकर अपहरण कर लिया। ग्रामीण को अधमरा कर घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। जब तक परिजनों ने डाक्टर को बुलाया, तब तक ग्रामीण की सांसें उखड़ चुकी थीं। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आक्रोशित लोगों की सीओ से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद करने के साथ ही छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

 
पतरामपुर निवासी मगन सिंह (45) जसपुर निवासी चंदा किन्नर के पास ढोलक बजाने का काम करता था। बधाई में मिलने वाले रुपयों को वे आपस में बांट लेते थे। एक साल पहले चंदा के पास मगन ने काम छोड़ दिया था। वह ग्राम सीपका निवासी प्रीति किन्नर के साथ ढोलक बजा कर बधाई मांगने का कार्य करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसाब में गड़बड़ी के बाद मगन ने छह महीने पहले प्रीति किन्नर के साथ काम छोड़ दिया और फिर से चंदा किन्नर के साथ काम करने लगा। पुुराने हिसाब को लेकर मगन और प्रीति किन्नर के बीच विवाद चल रहा था। मगन की पत्नी राजेन्द्र देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे वसीम की गाड़ी में प्रीति किन्नर, बूटा सिंह, कालू प्रधान, हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, सन्नी सिंह आये। 

उन्होंने दोनों बेटों ओमकार, उदयवीर के सामने पति मगन से कहा कि तुम साथ चलो, प्रीति के साथ सारा विवाद खत्म करा देंगे। आरोपी मगन को स्कार्पियो में बैठा कर ले गये। आधी रात को करीब दो बजे ये लोग उसके दरवाजे के सामने पति को अधमरे हालत में फेंककर चले गए। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं और शरीर पर गुम चोटों के निशान थे। उन्होंने जब तक गांव के डाक्टर को बुलाया तब तक मगन ने दम तोड़ दिया। घटना से पतरामपुर में सनसनी फैल गई। 

सूचना मिलने पर सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल आरके चमोली घटनास्थल पर पहुंचे तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। उन्होंने पतरामपुर पुलिस चौकी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप मढ़ा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और एएसपी कमलेश उपाध्याय ने घटनास्थल का मुआयना किया। 


कोतवाल आरके चमोली ने बताया कि घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को बरामद किया गया है। आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed