फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dairy vehicle cries brother, sisters death

दुग्ध वाहन ने भाई-बहनों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 22 Apr 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरो  किच्छा। Updated Sun, 22 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dairy vehicle cries brother, sisters death
मृत बालिका सलमा - फोटो : Amar Ujala

 स्कूल जा रहे भाई-बहनों को दुग्ध वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पांच वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शहदौरा से कुछ दूर बनी नई बस्ती निवासी मोहम्मद गुलाम के तीन बच्चे पुत्र अलफेज (7 वर्ष), बेटी सलमा (5 वर्ष) और नगमा (3 वर्ष) हैं। तीनों गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह करीब 7-45 बजे तीनों भाई-बहन स्कूल के लिए निकले। स्कूल के पास ही शक्तिफार्म की ओर जा रही एक दुग्ध वैन (यूके 04 सीए 3704) ने बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में सलमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगमा घायल हो गई। हादसे में अलफेज बाल-बाल बच गया। सूचना पर सीओ हिमांशु शाह, पुलभट्टा एसओ वीडी जोशी मय फोर्स के गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक मृतका यूकेजी की छात्रा थी। घटना के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। सीओ ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों की मां बेसुध हो गई। लोगों ने दुर्घटना पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दुबई में कार्यरत हैं मृतका के पिता 
किच्छा। दुग्ध वैन की चपेट में आए बच्चों के पिता मोहम्मद गुलाम का परिवार दो वर्ष पहले दिल्ली से यहां आकर बसा था। गुलाम मजदूरी करता था। लेकिन, करीब एक साल पहले वह दुबई चला गया था। परिजनों ने बताया कि मो. गुलाम को हादसे की खबर दे दी गई है, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह तीन दिन बाद भारत लौट सकेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed