फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CPU attempts to tread upon the young

सीपीयू के जवान को रौंदने का प्रयास

Tue, 01 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 CPU attempts to tread upon the young
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

चेकिंग के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए बाइक सवार युवकों ने सीपीयू के एक जवान को रौंदने का प्रयास किया। इस दौरान जवान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे दो बाइक सवार युवकों को सीपीयू के अन्य जवानों ने दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सीपीयू का जवान ललित बिष्ट नगर निगम कार्यालय के पास चेकिंग कर रहा था। बताया गया है कि बाइक संख्या यूके 06 एई 7501 पर सवार दो युवक जा रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ललित ने जब चालक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक उसे टक्कर मारकर भागने लगा। सीपीयू के अन्य जवानों ने इंदिरा चौक के पास दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बाइक चालक ग्राम गोठा सितारगंज निवासी रंजीत कुमार और पीछे बैठे सच्चिदानंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल ललित का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed