फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress began to salute the martyrs of the Sustainable Development Sankalp Yatra

शहीदों को नमन कर शुरु हुई कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा

Tue, 22 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress began to salute the martyrs of the Sustainable Development Sankalp Yatra
सीएम - फोटो : अमर उजाला

जिले में कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर की। इस दौरान सीएम ने शहीदों की याद में भव्य शहीद स्मारक बनाने की अपनी घोषणा दोहराई।

विज्ञापन

 सीएम रावत निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटा लेट टीडीसी में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से शहीद स्मारक पहुंचकर उन्होंने एक सितंबर 1994 में हुए गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा सुरैया मेंहदी, सभासद मेंहदी हसन, पुत्र वीरेंद्र रावत, देवेंद्र जुनेजा राजू, ठा. महेंद्र सिंह, हरीश बोरा, बबलू सैफी, नरेंद्र ठकुराठी, जनक सिंह, उदय प्रताप सिंह, अंकित पांडे आदि थे।
विज्ञापन


ब्लाक में कार्यक्रम, नहीं पहुंचे ब्लाक प्रमुख
कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा की जनसभा का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया। जिस ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस ब्लाक के मुखिया ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा कार्यक्रम में नजर नहीं आए। राणा जनपद में निर्विरोध चुने जाने वाले ब्लाक प्रमुख हैं। वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी हैं। ब्लाक प्रमुख की नाराजगी का कारण दो वर्ष पहले सीएम द्वारा ब्लाक को अब तक एक करोड़ रुपए अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए न देना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर हुई वार्ता में राणा ने कहा कि सीएम ने महाराणा प्रताप जयंती में महाराणा प्रताप की मूर्ति, महाराणा प्रताप जयंती के लिए प्रति वर्ष दो लाख रुपए देने, बिडौरा मझोला में जनजाति महिला आईटीआई खोलने की घोषणाएं की थीं ये आज तक पूरी नहीं हुई हैं। वह कई बार देहरादून के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई लाभ क्षेत्र को नहीं हुआ है। सीएम के करीबी और स्वयं को पैदल सेना का सिपाही बताने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी महेश जोशी की गैरमौजूदगी भी कार्यक्रम में चर्चा का विषय रही।


हेलीपैड पर एक व्यक्ति के लिए लग रहे नारों से भड़के सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीपैड पर उतरते ही कांग्रेस के दो गुटों में अपने पक्ष में नारेबाजी को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर सीएम रावत ने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है इसलिए वह किसी व्यक्ति विशेष के बजाय वह पार्टी के नारे  लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed