{"_id":"8beaad18a83677a20497398187b1603e","slug":"children-shot-dead-by-controversy-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारी गोली, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मारी गोली, एक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पत्नी ने गांव के ही एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सकैनिया चौकी क्षेत्र में यूपी की सीमा से सटे गांव कलकत्ती निवासी संता सिंह की पत्नी संतो कौर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शनिवार की सुबह उसका पति शौच के लिए जा रहा था। इस बीच वहां मौजूद गांव के ही अवैध हथियारों से लैस प्रीतम सिंह उसकी पत्नी बलवीर कौर, पुत्र दिलेर और पिंटू ने उसके पति को घेर लिया। और 12 बोर की बंदूक से फायर झोंक दिया। बंदूक से निकले छर्रे उसके पति के पैर में लगे। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए, जिसे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर संता और प्रीतम के परिवार के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन