फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   children of class eight does not know how to add

कक्षा आठ के बच्चों को नहीं आया जोड़ना

Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
children of class eight does not know how to add
काशीपुर में स्कूल में बच्चों को पढ़ाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला का शनिवार को निरीक्षण किया। एसडीएम ने जब कक्षा आठ के बच्चों से जोड़ घटाने के बारे में पूछा तो कई बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए। इतना ही नहीं कई बच्चे गिनती भी सही सही नहीं लिख सके। एसडीएम ने इस पर स्कूल के शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी का शिक्षक ही नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 146 बच्चे अध्ययनरत है। पांच शिक्षकों के सापेक्ष दो ही शिक्षक है। 

विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण में पता चला कि स्कूल दो साल से पंखे नहीं चले। प्रधानाध्यापक से बिजली के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि गांव के शरारती लोग दो बार बिजली के तार तोड़ कर चले गए हैं। इससे दो साल से स्कूल में बिजली का कनेक्शन चालू नहीं हो पाया। एसडीएम ने बच्चों को होमवर्क देते हुए कहा कि वह सोमवार को फिर स्कूल आएंगे और दिए हुए होमवर्क के बारे में पूछेंगे। एसडीएम ने बताया कि स्कूल की स्थिति बेहद दयनीय है। बच्चों को गणित के आसान से सवाल तक नहीं आते है। प्रधानाचार्य का व्यवहार भी ठीक नहीं है। लिहाजा वह उनके स्थानांतरण और शिक्षकों की तैनाती के लिए पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन


दीवारों का प्लास्टर टूटा तो दरी फटी हुई
एसडीएम के स्कूल में पहुंचने के दौरान कई बच्चे बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय से निकलकर इस स्कूल में आते दिखे। साथ ही स्कूल में गंदगी का अंबार देखा गया। दीवारों के प्लास्टर टूटे पड़े थे। जिन कमरों में बच्चे बैठे थे। उनमें मकड़ी के जाल लगे हुए थे। बच्चे जिन दरियों में बैठे थे वह भी फटी हुईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed