फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Check the name of old mucus robbed by addicts

वृद्धा को बलगम की जांच के नाम पर नशा देकर लूटा

Wed, 15 Apr 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Wed, 15 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Check the name of old mucus robbed by addicts
 सरकारी अस्पतालों में जहरखुरानी लुटेरे वृद्ध लोगों को ताकते रहते हैं। जैसे ही तीमारदार अपने बुजुर्गों को छोड़कर व्यस्त हो जाते हैं। ये खुद को डाक्टर या कंपाउंडर बताकर इन वृद्धों से सोने के कुंडल और नकदी लूट लेते हैं। ऐसा ही एक वाक्या काशीपुर अस्पताल में देखने को मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्काकोट निवासी मनोहरी देवी रावत (60) अपनी धेवती मोनी शर्मा के साथ सरकारी अस्पताल इलाज के लिए आई थी। इस बीच एक व्यक्ति ने धेवती को 10 रुपए देकर दवाई के लिए भेज दिया। धेवती के जाने पर उस व्यक्ति ने खुद को कंपाउंडर बताया और पाउडर खिलाने के बाद बलगम की जांच कराने की बात कही। वृद्धा पाउडर खाते ही बेहोश हो गई। इस पर कंपाउंडर बताने वाला व्यक्ति वृद्धा के कान से सोने के कुंडल और पर्स में रखी करीब 10 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। वृद्धा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। परिजनों ने कहा कि कई बार कटोराताल पुलिस चौकी को सूचना देने के बाद भी पुलिस कर्मी मामले की जानकारी लेने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
काशीपुर। सरकारी अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परिजनों ने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां भी कैमरा लगा है। लेकिन न तो पुलिस और न ही अस्पताल प्रशासन फुटेज देखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि फुटेज देखी जाए तो आरोपी पकड़ में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed