{"_id":"5b56212e4f1c1b6f668b518c","slug":"case-filed-against-sbi-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली करेंसी में अब रुद्रपुर एसबीआई शाखा पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली करेंसी में अब रुद्रपुर एसबीआई शाखा पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैंकों में अब एक के बाद एक नकली करेंसी मिलने के मामले उजागर हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व जहां काशीपुर और जसपुर स्थित एसबीआई की शाखा से जाली करेंसी मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं रुद्रपुर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से भी जाली करेंसी भेजे जाने पर आरबीआई कानपुर के अधिकारियों ने एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कानपुर आरबीआई के निर्गम विभाग के दावा अनुभाग अधिकारी सत्य कुमार ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को पत्र भेजकर कहा कि वर्ष 2017 में एसबीआई रुद्रपुर की मुख्य शाखा की ओर से आरबीआई कानपुर को करेंसी भेजी गई थी। इनकी जांच के बाद छह हजार रुपये के जाली नोट पाए गए। इसमें एक हजार के पुराने चार और पांच सौ रुपये के पुराने चार नोट हैं। सभी नकली नोट रुद्रपुर की एसबीआई शाखा से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर रुद्रपुर कोतवाली में एसबीआई मुख्य शाखा रुद्रपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लीड बैंक अधिकारी मधुसूदन सुमन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसमें लीड बैंक का भी कोई रोल नहीं होता। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीस माह, सवा दो लाख की जालीं करेंसी, 18 मुकदमे
रुद्रपुर। नोटबंदी के समय जिले के बैंकों में लाखों रुपये के जाली नोट खपाये गए, जो बैैंकों की ओर से आरबीआई में पहुंचने के बाद अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, बीते तीस माह में यूएस नगर के बैंकों में जाली करेंसी मिलने के 18 अभियोग पंजीकृत हुए हैं।
इनमें सवा दो लाख रुपये से अधिक के जाली नोट मिलने की पुष्टि हुई है। जाली नोट खपाने वाले बैंकों में राष्ट्रीकृत एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक जैसे बड़े बैंकिंग संस्थान शामिल हैं। वर्ष 2016 में काशीपुर में 12,500, झनकइया में 5000, खटीमा में 1400, पुलभट्टा में 60,000 और पंतनगर के एक बैंक में 1900 के जाली नोट मिले।
वर्ष 2017 में जसपुर में 50,800 और काशीपुर में 1250 के जाली नोट और वर्ष 2018 में खटीमा में सात हजार, पंतनगर में 47 हजार, काशीपुर में 24 हजार, बाजपुर में पांच हजार और जसपुर में 20 हजार के जाली नोट मिलने की पुष्टि आरबीआई की ओर से की गई है। कुल रकम 2,35,850 रुपये है। आरबीआई के निर्देश पर अब तक जिले भर के बैंकों में जाली नोट मिलने के 18 अभियोग पुलिस ने दर्ज किए हैं।