{"_id":"81ab93ef3e2d60b9bb87f73b182433e7","slug":"car-riders-mafia-hit-the-tractor-trolley-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उकरौली में चल रहे अवैध खनन को लेकर माफियाओं ने पहले ट्रैक्टर ट्राली चालक की पिटाई कर दी। जब आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तो माफियाओं ने उन पर हवाई फायरिंग कर दी। करीब 10 राउंड फायरिंग करने से भड़के ग्रामीणों ने उन पर पथराव किया। इससे उनकी कार के शीशे टूट गए और माफिया मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि लखनऊ के खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कार्य में जुटे हैं। उधर, पुलिस ने शराब पीने के बाद मारपीट होने का मामला बताया।
विज्ञापन
सोमवार की मध्य रात चोरगलिया से फीगो कार से उकरौली नदी में अवैध खनन कार्य देखने पहुंचे करीब छह माफियाओं का ट्रैक्टर-ट्राली चालक से विवाद हो गया। इस पर फीगो सवार कार सवार माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक की जमकर पिटाई कर दी। नदी किनारे बसे गांव के लोग नदी में हंगामा देख मौके पर पहुंचे तो माफियाओं ने हवाई फायरिंग कर दी और करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। इस पर ग्रामीणों ने माफियाओं पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख माफिया मौके से भाग निकले। पथराव में उनकी कार का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
उकरौली और साधूनगर कैलाश नदी में रात-दिन धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। लेकिन, प्रशासन द्वारा अवैध खनन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नदी में कितने रकबे में पट्टे हैं। यही, वजह है कि आए दिन नदी में मारपीट व फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। सिडकुल चौकी की पुलिस से इस संबंध में जानकारी चाहने पर पुलिस ने मारपीट होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। लेकिन, फायरिंग का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन