{"_id":"58ed20ef4f1c1b9f36cf6c4e","slug":"car-rider-woman-picked-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को उठा ले गए कार सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को उठा ले गए कार सवार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से कुछ दूर स्थित दुकान से सामान खरीदने गई महिला को कार सवार चार युवक उठा ले गए। सामने मौजूद जेठ कुछ समझ पाता, तब तक कार सवार भाग गए। पुलिस ने काशीपुर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की मगर बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
मूल रूप से मेरठ निवासी अब्बास यहां मुरादाबाद रोड पर झोपड़ी बनाकर पत्नी मुस्कान और बड़े भाई अली के साथ रहता है। परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा है। घर वालों के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10 बजे मुस्कान परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो घर वाले तलाश में जुट गए। उसका जेठ अली दुकान की तरफ पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
वहां चार युवक मुस्कान को जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे जबकि वह छूटने के लिए छटपटा रही थी। जेठ मदद के लिए चीख-पुकार मचाता अपहरणकर्ता मुस्कान को कार में डालकर मुरादाबाद की ओर चले गए। जेठ ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
एसओ कुंडा संजय पाठक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में जिले भर में सभी रास्तों पर नाकाबंदी कराकर जांच पड़ताल कराई, लेकिन अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसओ संजय पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है।