फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Canada's job of cheating for seven and a half lakhs

कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी

Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Canada's job of cheating for seven and a half lakhs
demo pic

कनाडा में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर मां-बेटे समेत तीन लोगों ने एक व्यक्ति से साढ़े सात लाख रुपये ऐंठ लिए। सात माह बाद भी विदेश न भेजने पर जब युवक ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। करीब एक माह बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूटा। इस मामले की प्राथमिकी आईटीआई थाने में दर्ज कराई गई है।  

विज्ञापन


ग्राम धीमरखेड़ा निवासी अजहर हुसैन पुत्र जाफर अली ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि उसकी श्यामपुरम कालोनी निवासी अविनाश तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी से जान पहचान थी। फरवरी 2017 में उसकी मां ममता तिवारी ने बताया कि वह अपने पुत्र अविनाश को मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए कनाडा भेज रही है। इस पर साढ़े सात लाख का खर्च आ रहा है। यदि वह भी कनाडा जाना चाहे तो वह उसके बारे में भी अपने परिचित बिहार निवासी अमन दुबे से बात कर सकती है। इस पर उसने कनाडा जाने की इच्छा जताई। 
विज्ञापन


अविनाश और उसकी मां ममता ने विश्वास में लेकर उससे साढ़े सात लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। उन्होंने उसे अपने घर बुलाकर छपरा (बिहार) निवासी अमन दुबे से मिलवाया। तीनों के झांसे में आकर उसने कनाडा जाने के लिए पहली किश्त के रूप में साढ़े तीन लाख की रकम दे दी। बाद में मां-बेटे को 1.80 लाख रुपये की रकम और दी। उसके बाद आरोपियों ने उससे 2.20 लाख की बाकी रकम भी ऐंठ ली। करीब पांच माह बाद भी आरोपियों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी करने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालते रहे। ठगी का एहसास होने पर जब उसने रकम मांगी तो आरोपियों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। परिजनों के पूछने पर वह बार बार दिलासा दिलाते रहे कि उनका पुत्र कनाडा चला गया है। एक माह बाद अजहर बमुश्किल उनके चंगुल से छूटा। पुलिस ने अजहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed