फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   By writing in Cheq extracted a lakh

चेक में ओवर राइटिंग कर निकाले एक लाख

Thu, 20 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 20 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यापारी के चेक में ओवर राइटिंग कर एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली गई। इसका पता चलते ही व्यापारियों ने एक्सिस बैंक में हंगामा काटा। बाद में बैंक प्रबंधक के एकाउंट में एक लाख रुपये की नगदी डालने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।


 पुलिस के मुताबिक मॉडल कालोनी निवासी व्यापारी प्रवीन जीत ने आवास विकास स्थित ग्रामीण बैंक में एक्सिस बैंक के चार लाख रुपये के तीन चेक लगाए थे। जिसमें एक चेक दो लाख और दो चेक एक-एक लाख रुपये के थे। बताया कि करीब तीन लाख रुपये का चेक क्लियर होकर प्रवीन जीत के एकाउंट में आ गए, लेकिन एक लाख रुपये एकाउंट में नहीं आए। जब प्रवीन ने जानकारी ली तो पता चला कि एक लाख रुपये के चेक में किसी ने ओवर राइटिंग कर रुपये निकाल लिए हैं। इससे भड़के व्यापारी बुधवार को एक्सिस बैंक पहुंचे और हंगामा काटा। इस दौरान उनकी बैंक प्रबंधक से नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि चेक में ओवर राइटिंग देखने के बाद भी एक्सिस बैंक ने चेक पास कर दिया। जबकि ओवर राइटिंग देखते ही बैंक कर्मियों को इस चेक को रोक देना चाहिए था। बैंक में हंगामे की सूचना पर सीओ रमेश चंद्र जोशी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बाद में बैंक प्रबंधक द्वारा लिखित रूप से 24 घंटे के भीतर व्यापारी के एकाउंट में रुपये डालने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। वहां पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, नगराध्यक्ष संजय जुनेजा, प्रवीन, हरीश अरोरा, मनोज छाबड़ा, विशाल भुड्डी, राजेश कामरा आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed