{"_id":"577c00c14f1c1bd7497f9b15","slug":"businessman-missing-for-three-days-worth-of-interest-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज पर रुपये देने वाला व्यापारी तीन दिन से लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याज पर रुपये देने वाला व्यापारी तीन दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को ब्याज पर रुपये देने का काम करने वाला व्यापारी सूरज चंद हाल निवासी आदर्श कालोनी तीन दिन से लापता है। सूरज से उसकी पत्नी मंजू देवी की तीन जुलाई की शाम आठ बजे अंतिम बार फोन पर बात हुई थी जिसमें उसने सुबह घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी शाम तक सूचना नहीं मिली तो पत्नी ने सोमवार रात को पुलिस में सूरज की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले चार जुलाई की रात को ही यहां पहुंच गए।
एसओजी टीम ने लापता युवक की मोबाइल से उसकी लास्ट लोकेशन सितारगंज रोड निकाली है। लापता युवक की स्कूटी इस्लामनगर से बरामद कर ली गई है। अंतिम बार युवक को सवा एक बजे टनकपुर रोड में एक मैकेनिक ने देखा था।
विज्ञापन
सूरज ने तीन जुलाई को अपने मोबाइल से विभिन्न लोगों को 41 फोन किए थे। जिसमें से उसने कुछ लोगों से मुसीबत में होने की बात कर पैसे लाने को कहा। जिससे उसके फिरौती के लिए अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जिन्हें उसने कॉल की थी।
बनबसा के मूल निवासी सूरज चंद वर्तमान में आदर्श कालोनी में अपने साले के यहां विगत तीन वर्षों से पत्नी व बेटे सहित रह रहे थे।
उनका व्यवसाय जरूरतमंद व्यापारियों को ब्याज पर रुपये देने का है। सूरज का ब्याज का कारोबार करोड़ों में बताया जा रहा है। कुछ ऐसे व्यवसायी भी थे जो सूरज से रोज रकम लेते और रोज ब्याज जमा करते थे। काम अधिक फैलने के कारण सूरज बनबसा चूना भट्ठा स्थित घर छोड़कर अपने साले के यहां शिफ्ट हो गया था।
तीन जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे सूरज बनबसा जाने की बात कहकर घर से निकल गया। साढ़े बारह बजे वह बनबसा से लौट आया एक बजे उसे चकरपुर में उसकी एक बुआ ने देखा जबकि सवा एक बजे अमाऊं में एक मोटर मैकेनिक ने देखा था।
सूरज को अंतिम बार देखने वाला अब तक जो व्यक्ति सामने आया है वह मोटर मैकेनिक ही है। इस बीच सूरज ने चार बजे बिरिया मझोला निवासी साले को फोन कर मुसीबत में होने और दो लोगों से रुपए लाने की बात कही इसके अलावा कुछ और लोगों से भी फोन पर मुसीबत में होने और रुपए लाने को कहा।
अंतिम बार आठ बजे सूरज ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वह खाना खा ले वह आज नहीं आ पाया तो सुबह घर आएगा। लेकिन तब से न तो उसका फोन आया और अब उसका फोन स्विच आफ आ रहा है।
एसएसपी ने लापता व्यापारी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन पर की पूछताछ
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से घटना पर नजर बनाए हुए हैं। ताकवाले ने मंगलवार को लापता व्यवसायी सूरज के घर पहुंचकर उसकी पत्नी व अन्य परिजनों से पूछताछ की। ताकवाले ने बताया कि इस मामले में एसओ पुलभट्ठा, एसओ झनकईया व एसओजी टीम को लगाया गया है। एसएसपी ने बनकटिया व श्रीपुर बिचवा भी पहुंचे यहां भी सूरज की मोबाइल लोकेशन दिखाई गई है।
स्कूटी इस्लामनगर और अंतिम लोकेशन सितारगंज रोड
व्यवसायी सूरज चंद के लापता होने का मामला बेहद पेचीदा हो गया है। सूरज की स्कूटी इस्लानगर में मिली है जबकि उसकी अंतिम लोकेशन सितारगंज रोड पर है। पूरा घटनाक्रम सूरज के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। सूरज को जानने वाले लोगों का कहना था कि वह बेहद दबंग था। उसे काबू कर पाना एक दो लोगों के बस की बात नहीं थी। उनका कहना है कि सूरज किसी बड़ी साजिश का शिकार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री स्वयं ले रहे हैं घटनाक्रम का अपडेट
व्यवसायी सूरज चंद का परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इसके चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य स्वयं इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। वह लगातार एसएसपी से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र चंद ने भी मंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
सीसीटीवी कैमरों में की जा रही तलाश
व्यवसायी सूरज चंद की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकार्ड खंगाल रही है। मोबाइल के रिकार्ड के बाद उन जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। जहां सूरज की स्कूटी मिली थी और जहां-जहां सूरज के मोबाइल की लोकेशन दिखाई दे रही है।
उन जगहों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। मंगलवार को एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने होंडा शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी लेकिन वहां उन्हें कुछ खास नहीं मिल पाया।