फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullet embedded in the woman's arms standing in the porch of the house

घर के बरामदे में खड़ी महिला के बाजू में धंसी गोली

Tue, 24 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 एक अजीबोगरीब घटनाक्रम के तहत दोमंजिले के बरामदे में खड़ी महिला के बाजू में गोली जा लगी। महिला को बाजू में हल्का दर्द तो हुआ लेकिन गोली लगने का आभास तक नहीं हुआ। महिला जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंची और बांह में फंसी गोली निकाली गई पता चला कि उसे गोली लगी है। आनन-फानन में सीओ और कोतवाल ने महिला से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से जौनपुर (यूपी) की रहने वाली रुचि सिंह (30) पति संजीव और बच्चों के साथ सिंह कालोनी गली नंबर 11 मेें स्थित पीसी सुयाल के मकान में किराए पर रहती हैं। सोमवार दोपहर वह दोमंजिले में स्थित कमरे के बरामदे में खड़ी थीं। अचानक उन्हें बाएं हाथ में दर्द महसूस हुआ। उसने देखा कि कोई चीज चुन्नी और कुर्ती को साथ लेकर बाजू में धंसी हुई है। रुचि के चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसी आशीष जोशी ने बाजू में फंसी चुन्नी और कुर्ती को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

जिसके बाद मोहल्लेवाले रुचि को लेकर उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे।  डाक्टर ने जांच के बाद बाजू में गोली लगने की बात बताई तो रुचि के साथ ही मोहल्लेवालों के होश उड़ गए। लोगाें ने पिता से मिलने जौनपुर गए रुचि के पति संजीव सहित पुलिस को भी सूचना दी। छोटे से ऑपरेशन के बाद बाजू में फंसी गोली निकाली गई। सीओ बीएस चौहान और कोतवाल जेसी पाठक ने अस्पताल में भर्ती रुचि से पूछताछ की। रुचि ने बताया कि उसने कोई आवाज तो सुनी लेकिन बाजू में गोली लगने का आभास तक नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही लोगों से पूछताछ की। कोतवाल पाठक ने बताया कि महिला के बाजू से निकली गोली 32 बोर के असलहे से चली है। गोली नीचे से ऊपर की ओर चली है और दीवार से टकराकर महिला की बांह में धंसी है। गोली किन परिस्थितियों में महिला को लगी और किसने चलाई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed