फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Builder Priya Sharma and Sudhir Gururgram Mall

बिल्डर प्रिया शर्मा और सुधीर गुरुग्राम के मॉल से गिरफ्तार

Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Builder Priya Sharma and Sudhir Gururgram  Mall
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

 जमीनों की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी एलाइड इन्फ्रा की एमडी प्रिया शर्मा और निदेशक सुधीर चावला को पुलिस ने गुरुग्राम (हरियाणा) के एक मॉल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नैनीताल जिला कोर्ट में बुधवार को पेश किया जाएगा। दोनों ही आरोपी 21 जनवरी से फरार चल रहे थे। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने रुद्रपुर कोतवाली में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


सीओ काशीपुर राजेश भट्ट मामले की जांच कर रहे थे। गिरफ्तारी के डर से प्रिया और सुधीर भूमिगत हो गए थे। दिल्ली, गाजियाबाद, रुद्रपुर, और मुरादाबाद सहित कई शहरों में दबिश देने के बाद भी पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। 12 मार्च को पुलिस ने प्रिया और 15 मार्च को सुधीर चावला के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की थी। पुलिस दोनों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर ही रही थी कि उनके गुरुग्राम में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां डेरा डाल लिया था। मंगलवार को गुरुग्राम के एक मॉल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचक और सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि प्रिया और सुधीर को बुधवार को नैैनीताल जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में आरोपी बनी प्रिया शर्मा के खिलाफ पहला आरोप फाजलपुर महरौला में एक ऐसी जमीन का सौदा करने का था, जो प्रिया शर्मा के नाम नहीं थी। इस जमीन पर प्रिया ने भूमि मुआवजा घोटाले में जेल भेजे गए स्टांप वेंडर जीशान के साथ साढ़े तीन करोड़ का सौदा किया और उसे सही दर्शाने के लिए पांच काश्तकारों के फर्जी हस्ताक्षरों से एक फर्जी इकरारनामा भी तैैयार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रिया पर गलत दस्तावेेेजों से बिजली कनेक्शन लेने का और कई लोगों के साथ जमीनों की धोखाधड़ी करने का भी आरोप है। सोमवार को ही प्रिया शर्मा के वकील ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि पुलिस ने प्रिया शर्मा की कुर्की की कार्रवाई गलत तरीके सेे की थी और मनी लांड्रिंग की जांच ईडी को मिलनी चाहिए थी। पुलिस का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने प्रिया की याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed