फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Browning, single-barrel gun with crooks nabbed

तमंचा, सिंगल बैरल बंदूक संग दबोचा बदमाश

Mon, 18 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Browning, single-barrel gun with crooks nabbed
आरोपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर के एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा, सिंगल बैरल बंदूक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर यूपी पुलिस से उसका आपराधिक रिकार्ड मंगा रही है। 
रविवार देर शाम आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने गंगापुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की बिना नंबर बाइक में संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए संदिग्ध को दबोच लिया।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक रपटने से उसके पैर में चोट भी आ गई। तलाशी लेने पर उसकी कमर में लगा 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज टम्टा ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम नरेश राना निवासी ग्राम धंदपुरा थाना शहजादनगर रामपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फुलसुंगा स्थित मकान के समीप रेत के ढेर में दबाई गई 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि बरामद बाइक उसके साथी बदमाश की है। उसने एक महीने पहले साथियों के साथ पाकवाड़ा मुरादाबाद में सेंट्रो कार सवार से तमंचों की नोंक पर 1 लाख 80 रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस से बचने के लिए वह फुंलसुंगी गांव में अपने रिश्तेदार के मकान में रह रहा था। इससे पहले वह खेड़ा में कुछ समय रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल अमित कुमार, अनिल और महेंद्र गिरी शामिल रहे। 

हत्या और डकैती का आरोपी है नरेश
रुद्रपुर। चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि नरेश बेहद शातिर किस्म का बदमाश है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके खिलाफ रामपुर में हत्या के 2 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा डकैती, लूट और पुलिस मुठभेड़ के भी मुकदमों की बात उसने स्वीकारी है। मुरादाबाद में लूट में शामिल साथियों के नाम भी उसने बताए हैं।   रामपुर, मुरादाबाद और सरहदी जिलों से नरेश का आपराधिक रिकार्ड मंगाया जा रहा है। 



कहीं अशोक लीलेंड लूट से कनेक्शन तो नहीं 
रुद्रपुर। पुलिस ने रामपुर के जिस शातिर बदमाश को पकड़ा है, उसके कब्जे से काले रंग की अपाची बाइक भी बरामद हुई है। अशोका लीलेंड के पास हुई लूट की घटना में बदमाशों ने बगैर नंबर की बाइक का इस्तेमाल किया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश का कहीं लूट से कोई कनेक्शन तो नहीं है। बदमाश ने रामपुर और मुरादाबाद में लूट की घटनाओं में लिप्तता की बात स्वीकारी है, लेकिन क्षेत्र में किसी वारदात में लिप्तता से इनकार किया है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इतना ही नहीं घटना वाले दिन बदमाश की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। 
फोटो 17आरडीपी 09पी: रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed