फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boiler of two industries sealed in Kashipur

काशीपुर में दो उद्योगों के बॉयलर सील 

Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Boiler of two industries sealed in Kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषित पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं करने एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायत पर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो औद्योगिक इकाइयों के बॉयलर सील कर दिए हैं। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पीसीबी के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

विज्ञापन


पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि महुआखेड़ागंज में आशीष एग्रो फीड और अरबेरिया फूड की ओर से फैक्ट्री से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार नहीं किया गया है। इन इकाइयों से निकलने वाला पानी दो एकड़ भूमि में छोड़ा जा रहा था। इससे बदबू के साथ ही संक्रामक रोगों की आशंका बनी हुई है। आसपास के किसानों ने इस संबंध में प्रभारी एसडीएम दयानंद सरस्वती से शिकायत की थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने उन्हें साथ लेकर सोमवार शाम दोनों इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि दोनों इकाइयों से निकलने वाले पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा आशीष एग्रो फीड में कोल्ड स्टोर के लिए विद्युत कनेक्शन लिया गया है, जबकि इसी कनेक्शन से मटर प्लांट भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा अरबेरिया फूड फैक्ट्री की ओर से पीसीबी से इकाई चलाने की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कंसल ने बताया कि आशीष एग्रो फीड को पीसीबी से पहले ही बंदी के आदेश जारी हो चुके हैं। वहीं, अरबेरिया फूड ने वर्षों पहले पीसीबी से प्लांट चलाने के लिए अनुमति ली थी, लेकिन इसके बाद उसने अनुमति का नवीनीकरण नहीं कराया। डॉ. कंसल ने बताया कि तत्काल प्रभाव से सोमवार शाम को ही दोनों इकाइयों के बॉयलर सील कर दिए गए हैं। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए पीसीबी के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed