फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leader's house invaded by thieves, millions of recycled materials

भाजपा नेता के घर पर चोरों का धावा, लाखों का माल साफ

Sun, 15 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 15 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's house invaded by thieves, millions of recycled materials
चाोरी - फोटो : अमर उजाला

अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात भाजपा नेता अंकुर पपनेजा के आवास पर धावा बोलकर लाइसेंसी पिस्टल समेत लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए। नगर की पॉश कालोनी में हुई चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हिला दिया। सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल पंकज उप्रेती, एसएसआई योगेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सीआईयू और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया है। 

विज्ञापन


टीडीसी के पूर्व निदेशक व भाजपा नेता अंकुर पपनेजा का आवास विकास कालोनी में ए413 नंबर का मकान है। रविवार सुबह लगभग 6.30 बजे जागने पर उन्होंने अपने बेडरूम में बनी अलमारी खुली देखी। पपनेजा ने बताया कि चोर उनकी दराज से लाइसेंसी पिस्टल मय पांच जिंदा कारतूस, 7 लाख रुपये नगद और 20 तोले सोने व डायमंड के जेवर, पिस्टल का लाइसेंस भी ले गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल पंकज कुमार उप्रेती, एसएसआई योगेश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच गए। चोर पपनेजा के घर के पीछे बन रहे एक मकान की छत से होते हुए आये और लंबे डंडे की मदद से सीढ़ियों की मुमटी का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। पुलिस को लाइसेंसी पिस्टल का कवर घर की छत से मिला जबकि अंकुर का पर्स सीढ़ियों में खाली मिला। घटना के खुलासे के लिए सीआईयू और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारेंसिक टीम के संजय जोशी ने घटनास्थल पर हाथ के निशानों के नमूने लिए, जबकि सीआईयू टीम सर्विलांस की मदद से क्षेत्र में रात को चल रहे मोबाइल को खंगालने में जुटी हुई है। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिये तीन टीमें लगाई गई हैं। जनपद व सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के संदिग्ध अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  

15 से 20 लाख के सामान पर किया हाथ साफ
अंकुर पपनेजा के अनुसार चोर 15 से 20 लाख रुपये का सामान ले गये हैं। बताया कि शनिवार को गेहूं के भुगतान के 7 लाख नगदी  के अलावा 4 सोने की चूड़ियां, 2 डायमंड की चूड़ियां, 1 डायमंड का सेट, 1 चेन, 1 लाकेट, 1 लेडीज चेन, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी डायमंड के टाप्स औ 1 जोड़ी पायलों के अलावा पिस्टल और लाइसेंस चोर चुरा ले गये हैं।  

बेहड़ भी पहुंचे पपनेजा आवास, परिजनों से मिले
आवास विकास कालोनी में पपनेजा के आवास पर चोरी की सूचना पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पपनेजा के आवास पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए एएसपी से वार्ता कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। कांग्रेसी नेता हाजी सरवरयार खान, पूर्व चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, संजीव सिंह, अजय तिवारी, किशन गोयल, विनोद फुटेला, मेजर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सतपाल गाबा, राकेश खुराना, राकेश मदान, कैलाश खन्ना, केवल हुडिय़ा, अशोक मित्रा, निर्मल सिंह हंसपाल, दिनेश भाटिया, सुभाष तनेजा आदि उनके घर पहुंचे। 

व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश
व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री विनोद फुटेला ने कहा कि कोतवाली पुलिस घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज ना करके आपराधिक घटनाओं की संख्या घटाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कोतवाली में बिना सिफारिश किसी पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं होता है। बताया कि कई लोग चोरी की घटनाओं का मुकदमा दर्ज कराने के लिये धक्के खा रहे हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते जनता का भरोसा पुलिस से हटता जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में चोरी की इस वारदात का खुलासा नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

फोटो 15केसीएच1पी 

वारदात से पहले की रेकी
आवास विकास कालोनी में अंकुर के घर चोरी की यह वारदात बिना रेकी के नहीं की जा सकती। पपनेजा के घर के जिस बेडरूम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया, वह घर के भीतरी हिस्से में हैं। चोरों ने अंदर आने के लिए पहले सीढ़ियों की मुमटी में लगे शीशे की बीडिंग उतारी फिर शीशे को हटाकर डंडे के बल से सीढ़ियों में लगा दरवाजा खोल लिया। मकान के पिछले हिस्से में एक मकान बन रहा है जो आमतौर पर खाली पड़ा रहता है। चोर इसी रास्ते से चढ़कर आए। इसी स्थान पर पिस्टल का कवर मिलने से साफ होता है कि चोरों ने भागने का रास्ता भी यही इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed