फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leader Devendra Chand sued for rape attempt

भाजपा नेता देवेंद्र चंद पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

Wed, 10 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 10 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Devendra Chand sued for rape attempt
gangrape

भाजपा नेता देवेंद्र चंद के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास और पड़ोसी के बेटे को सहकारिता विभाग में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


मुंडेली क्षेत्र की पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसके पति दिल्ली में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। वह तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। महिला ने बताया कि ग्राम श्रीपुर बिचवा निवासी भाजपा नेता देवेंद्र चंद का उसके घर आना-जाना था। उसने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए काम कराने का आश्वासन दिया। उसके पड़ोसी बसंत गिरी का बेटा शुभम सहकारिता विभाग में अस्थायी कर्मचारी है। उसे स्थायी कराने के नाम पर देवेंद्र ने एक वर्ष पूर्व सात लाख रुपये लिये थे लेकिन शुभम का नियमितीकरण नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इस बीच आरोपी का घर में आना-जाना बढ़ गया। महिला का आरोप है कि धीरे-धीरे आरोपी की नीयत खराब होने लगी तो उसके पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये थे। आरोपी ने तीन, दस अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसने किसी तरह स्वयं को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बतायी। बाद में शोर मचाने पर आरोपी सात लाख रुपये न लौटाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र चंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 492, 506, 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने सीडी का एक भाग फोरेंसिक लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया है। पीड़ित महिला का पुलिस ने न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज करा लिये हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के न्यायालय और पुलिस की तहरीर के बयान में समानता है। 


2012 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुका आरोपी
महिला के साथ छेड़छाड़, बलात्कार के प्रयास का आरोपी भाजपा नेता वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ चुका है। चंद कबीना मंत्री यशपाल आर्य का करीबी माना जाता है। इसलिए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद आरोपी देवेंद्र भी भाजपा में शामिल हो गया था। 


रंगदारी में विधानसभा में गूंजा था आरोपी का नाम
खटीमा के एक राइस मिलर राजेश राणा से रंगदारी मांगने के मामले में भी आरोपी देवेंद्र चंद का नाम विधानसभा तक गूंज चुका है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने विधानसभा में प्रश्न उठाकर देवेंद्र पर राइस मिलर से रंगदारी मांगने, रंगदारी न देने पर राइस मिल में छापा डलवाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर विधानसभा में खासा हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed