फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike in the pit, the death of the young man

गड्ढे में घुसी बाइक, युवक की मौत

Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike in the pit, the death of the young man
accident - फोटो : amarujala

सड़क किनारे गड्ढे में बाइक घुसने से युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गूलरभोज के ग्राम विक्रमनगर निवासी वरुण मिस्त्री पुत्र केश्टो अपनी पत्नी विजेजा और बच्चों के साथ दिनेशपुर के वार्ड नंबर सात स्थित अपनी ससुराल में राखी बांधने आया था। दोपहर बाद उसने अपने बच्चों को मैजिक से घर भेज दिया। उसके बाद वह बाइक (यूके06एजी 6539) से पांच बजे घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


खटोला के पास बाइक (यूजीएक्स 3655) पर सवार दिनेशपुर के वार्ड नंबर एक निवासी नारायण विश्वास भी गूलरभोज की ओर जा रहा था। नारायण को ओवरटेक करने के प्रयास में वरुण की बाइक का पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में घुस गया और वरुण बाइक से गिर गया। हादसे में वरुण और नारायण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वरुण को दिनेशपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों के न होने पर उसे समय पर उपचार नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस को सूचना करने पर वह भी नहीं पहुंची और उसकी अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नारायण को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरुण के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed