फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike ambulances and two killed in head-on collision, two critical

एंबुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

Sun, 20 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike ambulances and two killed in head-on collision, two critical
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रामनगर में अपने विवाह का पीला पत्र देकर दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे युवक की बाइक की एंबुलेंस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें युवक और एंबुलेंस में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। युवक का 23 नवंबर को विवाह होना तय था। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। घायल युवक जो बाइक चला रहा था, उसके कानों में एयर फोन लगा था।

विज्ञापन


रविवार देर शाम मोटेश्वर मंदिर के पीछे डिफेंस कालोनी निवासी राजकुमार कश्यप (18) पुत्र गंगा राम पेशे से ड्राइवर था। 23 नवंबर को रामनगर से उसका विवाह तय था। वह अपने रिवाज के मुताबिक ससुराल में पीला पत्र देकर अपने दोस्त अजय शर्मा (20) पुत्र सतीश शर्मा निवासी श्यामपुरम के साथ रामनगर से बाइक पर लौट रहे थे। हल्दुआ के पास बाइक और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक एंबुलेस का शीशा तोड़कर अंदर घुस गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


एंबुलेंस बादीगढ़ थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) से गंभीर रुप से बीमार महिला को लेकर हल्द्वानी जा रही थी। एंबुलेस के अंदर बीमार महिला को लेकर तीन चार लोग बैठे थे। बाइक के एंबुलेस के अंदर घुसने से एक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथ अजय को गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि उसके कानों में एयर फोन लगा था। एंबुलेंस में बीमार महिला को भी इसी प्राइवेट अस्पताल लाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक राजकुमार से बड़ा एक भाई और बहन सोनिया है। सबसे बड़ी विवाहिता बहन सोनिया, भाई राजेन्दर (22), फिर मृतक राजकुमार सबसे छोटा है। दुर्घटना की खबर पर सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों और मां विमला कश्यप का रो रोकर बुरा हाल था। 


बाइक सवार तीन युवक घायल

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को गांव मुनीमपुर ठाकुरद्वारा निवासी शाहबुददीन (20) पुत्र मोहम्मद हारून और मोहल्ला ढेला बस्ती काशीपुर निवासी अकरम (20) पुत्र नन्हे, जुल्फीकार (21) पुत्र रशीद रविवार को गांव अल्हेपुर मुढिया दढ़ियाल रामपुर एक शादी में गए थे। देर रात लौटते समय दढ़ियाल के पास से सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर लोगों ने कार को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed