{"_id":"5ba7dbae867a553da22cd1d5","slug":"behad-injured-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार और अस्पताल में भर्ती तिलक राज बेहड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान जा रहे उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की इनोवा कार को रामपुर में यूपी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इससे बेहड़ और उनका चालक घायल हो गए, जबकि गनर को भी गुम चोट लगी है। घायलों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बेहड़ के कार चालक सतनाम ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ अपने गनर सीताराम और चालक सतनाम सिंह के साथ इनोवा कार (यूके06एक्यू-0700) से रविवार तड़के राजस्थान के लिए निकले थे। उनको राजस्थान के कोटपुतली विधायक राजेंद्र यादव के पौत्र के नामकरण में शिरकत करनी थी। सुबह करीब सवा चार बजे फोटो चुंगी के आगे रामपुर में सामने से आ रही कौशांबी डिपो की बस (यूपी27पी8787) ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार को टक्कर मारने के बाद बस चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे बेहड़ सहित तीनों लोगों को बाहर निकालकर रुद्रपुर में नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बेहड़ और उनके चालक सतनाम को गंभीर चोटें आई है, जबकि गनर सीताराम को अंदरूनी चोट लगी है।घायल बेहड़ ने बताया कि चालक ने गलत दिशा में बस लाकर उनकी कार को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने पूछा हाल
रुद्रपुर। पूर्व मंत्री बेहड़ के घायल होने की सूचना पर तमाम कांग्रेसियों के अलावा प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बेहड़ के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दुर्घटना की जांच की मांग की। बेहड़ की कुशलक्षेम जानने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, हरीश अरोरा, संजय जुनेजा, हरीश पनेरू, हिमांशु गाबा, सुशील गाबा, जगदीश तनेजा, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, सुनील आर्य, महेश अग्रवाल आदि थे।