फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beaten in procession from the bride and groom

बारात में दुल्हन से पिटा दूल्हा

Wed, 17 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 17 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Beaten in procession from the bride and groom
ध्‍ाुनाइ - फोटो : अमर उजाला

पहली शादी की बात छुपाने पर बारात में दूल्हे की दुल्हन ने जमकर पिटाई कर दी। दूल्हे को हवालात की हवा भी खानी पड़ी।  

विज्ञापन


मामला रविंद्र नगर बस्ती का है। यहां रहने वाली एक लड़की का विवाह ग्राम परनिया थाना भंवरगढ़ राजस्थान निवासी अशोक कुमार के साथ तय हुआ था। दूल्हे का घर चूंकि दूर है, इसलिए उसने निकटवर्ती ग्राम पदमानगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बारात ले जाने इंतजाम किया था। 
विज्ञापन


रविवार रात अशोक बारात लेकर रविंद्रनगर पहुंचा। दूल्हे के साथ कम बाराती आए थे लेकिन वधू पक्ष की ओर से विवाह समारोह में अच्छी भीड़ जुटी थे। रात को एक तरफ रात्रि भोज चल रहा था दूसरी तरफ फेरे की तैयारियां होने लगी। तभी लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंची तो उसने मंडप में ही दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी। फिर क्या था खाना पीना छोड़ लड़की पक्ष के तमाम लोग दूल्हे और उसके साथ आए रिश्तेदारों की धुनाई करने लगे। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया। 


लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात उनसे छिपाई थी। हिरासत में आरोपी अशोक ने बताया कि उसका दो वर्ष पहले मध्य प्रदेश निवासी युवती से विवाह हुआ था। कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी घर से चली गई। बाद में उसने उससे तलाक ले लिया। 

लड़के का कहना था कि विवाह की मध्यस्थता करने वाली महिला को उसने पूरी बात बताई, लेकिन उक्त महिला ने लड़की पक्ष के लोगों से बात छुपाए रखी। मामले को लेकर रविंद्रनगर में रात भर ड्रामा चला। लड़की पक्ष के लोगों ने विवाह में मध्यस्थता करने वाली महिला की भी पिटाई लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed